Elon Musk allegations रिश्ता छिपाने के लिए 40 मिलियन डॉलर का ऑफर, एलन मस्क पर पूर्व पार्टनर का सनसनीखेज आरोप
वॉशिंगटन, 10 अक्टूबर (TNT)। Elon Musk allegations अरबपति कारोबारी एलन मस्क के एक बच्चे की मां एश्ले सेंट क्लेयर ने दावा किया है कि उन्हें मस्क के साथ अपने रिश्ते को गुप्त रखने के बदले करीब 4 करोड़ डॉलर (लगभग 40 मिलियन डॉलर) की वित्तीय पेशकश की गई थी। हालांकि, मस्क ने सार्वजनिक तौर पर इस आरोप को खारिज कर दिया है।
सीक्रेसी एग्रीमेंट और 40 मिलियन डॉलर: पूर्व पार्टनर ने किए चौंकाने वाले खुलासे
शुक्रवार को द न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित एक इंटरव्यू में पूर्व कंजर्वेटिव सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सेंट क्लेयर ने कहा कि उन्होंने प्रस्तावित नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (एनडीए) समझौते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था क्योंकि इसके तहत उन्हें मस्क और उनके रिश्ते के बारे में बात करने से हमेशा की रोक दिया जाता। सेंट क्लेयर के मुताबिक, इस प्रस्ताव में 1.5 करोड़ डॉलर की एकमुश्त रकम और 21 साल तक हर महीने एक लाख डॉलर देने की बात शामिल थी। कुल मिलाकर यह राशि 4.02 करोड़ डॉलर तक पहुंचती है।Elon Musk allegations
अरबपति मस्क की निजी जिंदगी फिर सुर्खियों में: जानिए पूरे विवाद की पृष्ठभूमि
इससे पहले भी इस कथित समझौते को लेकर आई रिपोर्टों के बाद मस्क ने आरोपों को खारिज किया था। अखबार के अनुसार, मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था, “उन्हें कभी ऐसी कोई पेशकश नहीं की गई। उनका झूठे दावे करने का पुराना इतिहास रहा है।”Elon Musk allegations
सेंट क्लेयर ने 2024 में एक बच्चे को जन्म दिया था। सेंट क्लेयर ने दावा किया कि बच्चे के जन्म के करीब दो महीने बाद मस्क के वित्तीय प्रबंधक जेरेड बर्चल ने उन्हें यह गोपनीयता समझौता भेजा था। उनका आरोप है कि यह दस्तावेज एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप सिग्नल के जरिए भेजा गया था और इसकी शर्तों के तहत वह अपने परिवार के सदस्यों से भी इस रिश्ते के बारे में बात नहीं कर सकती थीं। सेंट क्लेयर का कहना है कि ये प्रतिबंध उनके उत्तराधिकारियों (वारिसों) तक पर लागू होते। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह समझौता इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि इसकी शर्तें, खासकर उनके बच्चों से जुड़ी बातें, उन्हें स्वीकार्य नहीं थीं।Elon Musk allegations
ऑस्कर विजेता फिल्मकार एलेक्स गिबनी की लगभग चार घंटे लंबी डॉक्यूमेंट्री ‘मस्क’ में दिखाई दे रही हैं
अखबार के अनुसार, मस्क ने इंटरव्यू से जुड़े सवालों पर कोई टिप्पणी नहीं की। सेंट क्लेयर की कहानी उस समय सामने आई है जब वह ऑस्कर विजेता फिल्मकार एलेक्स गिबनी की लगभग चार घंटे लंबी डॉक्यूमेंट्री ‘मस्क’ में दिखाई दे रही हैं। यह डॉक्यूमेंट्री मस्क की निजी जिंदगी, कारोबारी हितों और सार्वजनिक प्रभाव की पड़ताल करती है।Elon Musk allegations
पूर्व इन्फ्लुएंसर ने बताया कि डॉक्यूमेंट्री में हिस्सा लेने का एक कारण धन और शक्ति के प्रभाव को लेकर उनकी बढ़ती चिंता भी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें यह सोच परेशान करने लगी थी कि सिर्फ आर्थिक सफलता के आधार पर लोगों को शक्तिशाली व्यक्तियों पर आंख मूंदकर भरोसा कर लेना चाहिए।
सेंट क्लेयर ने बताया कि 2023 में उनकी मुलाकात मस्क से तब हुई थी, जब मस्क ने ट्विटर (अब एक्स) पर उनसे संपर्क किया। उस समय वह अपने कंजर्वेटिव राजनीतिक विचारों की वजह से सोशल मीडिया पर लोकप्रिय थीं।
उस दौरान वह कंजर्वेटिव व्यंग्य प्रकाशन ‘द बैबिलॉन बी’ के लिए काम कर रही थीं और अपने पिछले रिश्ते से हुए एक बच्चे की परवरिश कर रही थीं। उनके मुताबिक, दोनों के बीच नियमित बातचीत शुरू हुई और बाद में यह एक निजी रिश्ते में बदल गई।Elon Musk allegations
सेंट क्लेयर का दावा है कि जनवरी 2024 में सेंट बार्ट्स की यात्रा के दौरान मस्क ने उनके साथ बच्चे को लेकर चर्चा की थी
सेंट क्लेयर का दावा है कि जनवरी 2024 में सेंट बार्ट्स की यात्रा के दौरान मस्क ने उनके साथ बच्चे को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि शुरुआत में वह इस रिश्ते को सकारात्मक मानती थीं लेकिन बाद में उनकी चिंताएं बढ़ने लगीं। खासकर तब, जब उन्हें गायिका ग्राइम्स और मस्क के बीच चल रहे बच्चों की कस्टडी विवाद के बारे में अधिक जानकारी मिली। मस्क और ग्राइम्स के तीन बच्चे हैं।
अतीत में उन्होंने नस्ल, लिंग और ट्रांसजेंडर लोगों से जुड़े कुछ ऐसे राजनीतिक विचारों और बयानों का समर्थन किया
सेंट क्लेयर ने कहा कि समय के साथ वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े राजनीतिक आंदोलन से भी निराश होने लगीं, जिसका वह पहले समर्थन करती थीं। इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया कि अतीत में उन्होंने नस्ल, लिंग और ट्रांसजेंडर लोगों से जुड़े कुछ ऐसे राजनीतिक विचारों और बयानों का समर्थन किया था, जिन पर अब उन्हें पछतावा है। उन्होंने कहा कि उनके विचारों में बदलाव धीरे-धीरे आया और यह केवल मस्क के साथ उनके व्यक्तिगत विवाद की वजह से नहीं था।
दूसरी ओर, मस्क ने एलेक्स गिबनी की डॉक्यूमेंट्री की आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि इसमें अधिकतर ऐसे लोगों की बातें शामिल की गई हैं जो उनसे नाराज हैं या उन्हें व्यक्तिगत रूप से अच्छी तरह नहीं जानते।
सेंट क्लेयर के वित्तीय समझौते संबंधी आरोपों को लेकर दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं। इंटरव्यू में भी यह साबित नहीं हुआ है कि सेंट क्लेयर की ओर से बताई गई शर्तों को मस्क ने व्यक्तिगत रूप से मंजूरी दी थी।Elon Musk allegations
Elon Musk allegations एलन मस्क इस समय टेस्ला और स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के मालिक भी हैं। उनके कारोबारी हित इलेक्ट्रिक वाहन, अंतरिक्ष अनुसंधान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डिजिटल संचार जैसे कई क्षेत्रों में फैले हुए हैं, जिसके चलते अमेरिकी तकनीकी और सार्वजनिक जीवन में उनका बड़ा प्रभाव माना जाता है।
–आईएएनएस


