Virat Kohli Falahari Maharaj ‘फलाहारी महाराज के दावे झूठे’, वृंदावन यात्रा के लिए 5 करोड़ रुपये लेने के आरोपों पर बोले कोहली के प्रवक्ता
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (TNT)। Virat Kohli Falahari Maharaj ‘फलाहारी महाराज’ के नाम से मशहूर दिनेश शर्मा द्वारा वृंदावन यात्रा के लिए 5 करोड़ रुपये लेने के आरोपों को लेकर विराट कोहली की तरफ से सफाई पेश की गई है। कोहली के प्रवक्ता का कहना है कि सब सभी दावें पूरी तरह से बेनुनियाद और झूठे हैं।
कोहली के प्रवक्ता ने अपने आधिकारिक बयान जो दावे किए हैं, वे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत
Virat Kohli Falahari Maharaj कोहली के प्रवक्ता ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हम साफतौर पर कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के बारे में जो दावे किए हैं, वे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत हैं। विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी से सिर्फ इसलिए मिलने जाते हैं, क्योंकि उनकी महाराज जी में गहरी आस्था और श्रद्धा है। हम इन दावों का पूरी तरह से खंडन करते हैं और मीडिया से अपील करते हैं कि वे ऐसी बातों को रिपोर्ट करने या फैलाने से पहले पूरी सावधानी बरतें, तथ्यों की जांच करें और जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करें।”
कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अक्सर ही प्रेमानंद महाराज से मिलने उनके आश्रम जाते
Virat Kohli Falahari Maharaj मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फलाहारी महाराज का कहना है कि विराट कोहली जब साल 2023 में पहली बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम में गए थे, तो उन्हें इसके लिए 5 करोड़ रुपये दिए थे। दिनेश शर्मा के मुताबिक, ऐसा प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए किया गया था।
हालांकि, दिनेश शर्मा द्वारा लगाए गए आरोप का कोई सबूत सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अक्सर ही प्रेमानंद महाराज से मिलने उनके आश्रम जाते हैं। विराट नीम करोली बाबा आश्रम का भी दौरा कर चुके हैं। कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के तुरंत बाद भी प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे।Virat Kohli Falahari Maharaj
विराट कोहली हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद पारी खेली थी। विराट ने सिर्फ 74 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, जो उनके वनडे करियर का तीसरा सबसे तेज शतक रहा था। इस दौरान कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपने 15 हजार रन भी पूरे किए।Virat Kohli Falahari Maharaj
एसएम/एएस


