PNB RSETI गंगवा में स्वयं सहायता समूहों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बांटे गए ऋण पत्र

0
PNB RSETI गंगवा में स्वयं सहायता समूहों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बांटे गए ऋण पत्र

PNB RSETI स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़: अंचल प्रबंधक आशीष चतुर्वेदी

पंजाब नैशनल बैंक PNB RSETI के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रशिक्षण केंद्र में स्वयं सहायता समूहों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित
हिसार, 21 सितंबर। TNT
पंजाब नैशनल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, गंगवा हिसार में स्वयं सहायता समूहों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 15 स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सुविधाओं, वित्तीय अनुशासन, उद्यमिता एवं स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।PNB RSETI


कार्यक्रम में पंजाब नैशनल बैंक PNB RSETI के उच्च अंचल कार्यालय से अंचल प्रबंधक श्री आशीष चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने समूहों की महिलाओं से अपने कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढऩे तथा उपलब्ध बैंकिंग सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

नियमित बचत और सामूहिक प्रयास से ही संभव है आत्मनिर्भरता: विरेन्द्र श्योराण


PNB RSETI कार्यक्रम में जिला प्रोजेक्ट मैनेजर– एनआरएलएम, हिसार, श्री विरेन्द्र श्योराण ने भी उपस्थित स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने सदस्यों को नियमित बचत, आपसी सहयोग एवं सामूहिक प्रयासों के माध्यम से अपनी आजीविका गतिविधियों को मजबूत करने तथा उपलब्ध सरकारी एवं बैंकिंग योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर अपने व्यवसाय को व्यापक बाजार तक पहुंचाने का आह्वान


कार्यक्रम में मंडल प्रमुख ने उपस्थित स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को संबोधित करते हुए नियमित बचत, पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन तथा समय पर ऋण अदायगी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से अपने उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं विपणन पर विशेष ध्यान देने तथा डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर अपने व्यवसाय को व्यापक बाजार तक पहुंचाने का आह्वान किया।PNB RSETI


इस अवसर पर एलडीएम, हिसार श्री कमल गोयल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग व्यवस्था से जोडऩे, वित्तीय जागरूकता बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने में स्वयं सहायता समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने समूहों के सदस्यों से बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक गतिविधियों को और विस्तार देने का आह्वान किया।PNB RSETI


कार्यक्रम में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के डायरेक्टर श्री प्रदीप कुमार ने उपस्थित स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न कौशल एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के माध्यम से उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर अपने कौशल को आय के स्थायी साधन में परिवर्तित करने तथा प्रशिक्षण में सीखी गई विधाओं को व्यावहारिक रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया।

पात्र समूहों को दिए गए ऋण स्वीकृति पत्र


कार्यक्रम के दौरान पात्र स्वयं सहायता समूहों को उनके व्यवसाय एवं आजीविका संबंधी कार्यों के लिए स्वीकृत ऋण के ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। ऋण स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वाले स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने बैंक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक की वित्तीय सहायता से उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आय के नए अवसर सृजित करने में सहायता मिलेगी।PNB RSETI

कौशल विकास और स्वरोजगार प्रशिक्षण पर जोर


कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की तथा अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम के माध्यम से सदस्यों को वित्तीय अनुशासन, बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित उपयोग, स्वरोजगार तथा अपने व्यवसाय को विस्तार देने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंत में बैंक अधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। पंजाब नैशनल बैंक की ओर से स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार, उद्यमिता एवं वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सहयोग प्रदान करता रहेगा।PNB RSETI

ians

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here