Meri Jaan Hindustan करीब 500 विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, 1100 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
12 अगस्त,हिसार:
Meri Jaan Hindustan TNT गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, हिसार के चौधरी रणवीर सिंह सभागार में मेरी जान हिन्दुस्तान के 15वें वर्ष का भव्य आयोजन देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, युवा प्रतिभा और शिक्षा के अनूठे संगम के रूप में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों की लोकसंस्कृतियों को मंच पर जीवंत किया।
Meri Jaan Hindustan कार्यक्रम में मोदी यूनिवर्सिटी के प्रेजीडेंट डॉ. आशुतोष भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त आरएस वर्मा, सीए संजीव अग्रवाल, मनिन्दर सिंह, संजीव सिंह रेवड़ी, भूपेन्द्र सैनी, रतन लाल शर्मा, डॉ साकेत शर्मा,ऑरिक वर्ल्ड से विपिन कुमार नंद तारा ग्रीन सिटी से धीरज कुमार,विजय शर्मा महिंद्रा सुप्रीम से राकेश मस्ताना सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
Meri Jaan Hindustan कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों, नृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभागार में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। कार्यक्रम में करीब 500 विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
Meri Jaan Hindustan मेरी जान हिन्दुस्तान की खास विशेषता रही कि इसमें देशभक्ति के साथ-साथ भारत की विविध लोकसंस्कृतियों को एक मंच पर प्रस्तुत किया गया। हरियाणवी, राजस्थानी, उड़िया और मणिपुरी नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की सांस्कृतिक विविधता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। अलग-अलग राज्यों की लोक परंपराओं को एक ही मंच पर देखकर दर्शकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की जमकर सराहना की।
आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश के वीर शहीदों को अपनी देशभक्ति प्रस्तुतियों के जरिए श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में यह संदेश भी प्रभावी रूप से सामने आया कि भारत की अनेक भाषाओं, परंपराओं और लोकसंस्कृतियों के बावजूद देश की आत्मा एक है।
एमएच 2 एड वर्ल्ड के प्रबंध निदेशक संदीप शर्मा ने बताया कि Meri Jaan Hindustan मेरी जान हिन्दुस्तान का आयोजन पिछले 14 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष आयोजन का 15वां वर्ष रहा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी इस मंच पर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।
Meri Jaan Hindustan कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रश्नकाल भी आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञों से करियर, उच्च शिक्षा और भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण एवं रोचक सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रश्नकाल में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित किया कि युवा पीढ़ी अपने भविष्य को लेकर जागरूक होने के साथ-साथ सही दिशा और मार्गदर्शन पाने के लिए भी उत्सुक है।
Meri Jaan Hindustan कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले करीब 1100 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

कार्यक्रम के दौरान चौधरी रणवीर सिंह सभागार दर्शकों से खचाखच भरा रहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को देखने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं दर्शक मौजूद रहे। प्रस्तुतियों के दौरान सभागार में लगातार तालियों की गूंज सुनाई देती रही।
मेरी जान हिन्दुस्तान ने अपने 15वें वर्ष में एक बार फिर यह संदेश दिया कि जब देशभक्ति, संस्कृति, शिक्षा और युवा प्रतिभा एक मंच पर आती है, तो वह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रहता, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, अपनी संस्कृति और अपने राष्ट्र से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन जाता है।

करीब 500 विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और 1100 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान इस आयोजन को और खास बना गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने, उपलब्धियों को पहचान दिलाने और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
Meri Jaan Hindustan मेरी जान हिन्दुस्तान के 15वें वर्ष में उमड़ा विद्यार्थियों और दर्शकों का उत्साह इस बात का प्रमाण रहा कि यह आयोजन अब केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिसार की सांस्कृतिक, शैक्षणिक और राष्ट्रभावना से जुड़ी एक ऐसी परंपरा बन चुका है, जिसका विद्यार्थियों और दर्शकों को हर वर्ष इंतजार रहता है।



