छत्तीसगढ़ : Woman Cheated पति को जेल से छुड़ाने के नाम पर महिला से लाखों की ठगी, शोषण का लगाया आरोप
रायपुर, 7 अक्टूबर (TNT)। Woman Cheated छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति को जेल से छुड़ाने के नाम पर झांसा देकर महिला के साथ लाखों रुपए की ठगी की गई है। इसके साथ ही शारीरिक संबंध बनाकर उसका दैहिक शोषण किया गया।
पति की रिहाई का झांसा देकर दुष्कर्म कर शारीरिक शोषण किया
यह पूरा मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है, जहां महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि हत्या के प्रयास मामले में जेल में बंद पति की रिहाई का झांसा देकर स्थानीय युवक ने उससे डेढ़ लाख रुपए लिए। इसके साथ ही उसके साथ दुष्कर्म कर शारीरिक शोषण किया गया। मामले में पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।Woman Cheated
मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि 2 अक्टूबर 2026 को भटगांव थाना क्षेत्र के अंदर एक मामला दर्ज हुआ है, जिसमें पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है कि उसके पति की जमानत कराने के लिए एक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया और उससे पैसे भी लिए। फिर उसके साथ संबंध बनाया।Woman Cheated
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उसका पति अब जेल से बाहर आ गया है। पुलिस की ओर से इस मामले से संबंधित जांच और कार्रवाई जारी है।Woman Cheated
महिला के साथ दुष्कर्म का एक दूसरा मामला बुधवार को गुजरात से सामने आया
महिला के साथ दुष्कर्म का एक दूसरा मामला बुधवार को गुजरात से सामने आया, जहां सुरेंद्रनगर जिले में एक विवाहित महिला के साथ मारपीट, अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने और सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना एक कथित “शुद्धिकरण” अनुष्ठान के दौरान हुई, जिसमें महिला के किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध होने का आरोप था। वहीं, घटना के वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर डाल दिए गए।Woman Cheated
आरोपी ने महिला और उसके साथ रह रहे पुरुष को “शुद्धिकरण” अनुष्ठान करने के नाम पर शारीरिक उत्पीड़न और अपमान का शिकार बनाया। पुलिस ने बताया कि महिला के साथ कई लोगों ने यौन उत्पीड़न किया और इस पूरी घटना को एक मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया गया। बाद में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।Woman Cheated
डीके/पीएम


