बड़ी कार्रवाई: MBBS छात्रा सेजल पवार को 15 दिन की फोर्स लीव पर भेजा गया, जानें पूरा मामला Sejal Pawar MBBS Student

0
बड़ी कार्रवाई: MBBS छात्रा सेजल पवार को 15 दिन की फोर्स लीव पर भेजा गया, जानें पूरा मामला Sejal Pawar MBBS Student

कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में दिए बयान के बाद एमबीबीएस छात्रा सेजल पवार विवादों में

Sejal Pawar MBBS Student एमबीबीएस छात्रा सेजल पवार को 15 दिन की फोर्स लीव पर भेजा गया

नई दिल्ली, 13 जून (TNT)। केईएम अस्पताल की थर्ड-ईयर छात्रा सेजल पवार को उनके एक बयान से उपजे विवाद के बाद 15 दिन की फोर्स लीव पर भेजा गया है। कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में दिए एक बयान के बाद एमबीबीएस छात्रा सेजल पवार विवादों में हैं और अब अस्पताल प्रशासन ने उनके बयान के लिए जांच के आदेश दिए हैं।

हॉस्टल और कॉलेज परिसर में प्रवेश पर रोक और 7 दिन में जांच रिपोर्ट पांच सदस्यीय समिति को सौंपी जाएगी।

Sejal Pawar MBBS Student जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर विवादों में घिरी केईएम अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की छात्रा सेजल पवार को उनके परिवार के हवाले कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही व्यक्ति सेजल पवार ही हैं और उसने जो कहा है उसे स्वीकार नही किया जा सकता। संस्थान ने उसे 15 दिनों की फोर्स लीव पर भेजने का निर्णय लिया है।

अगले 15 दिनों तक सेजल पवार को केईएम अस्पताल परिसर, मेडिकल कॉलेज और हॉस्टल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान वह कॉलेज की किसी भी शैक्षणिक या अन्य गतिविधि में शामिल नहीं हो सकेंगी।

Sejal Pawar MBBS Student पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक लाइव शो से शुरू हुआ। शो में दर्शकों के बीच बैठीं सेजल पवार से प्रणित ने मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई और एनाटॉमी से जुड़ी बातों पर चर्चा की। इसी दौरान सेजल पवार ने कथित रूप से ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया।

Sejal Pawar MBBS Student आरोप है कि उन्होंने मेडिकल शिक्षा के दौरान उपयोग किए जाने वाले दान किए गए शवों के अंगों को लेकर मजाक किया। वायरल वीडियो में सेजल पवार को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे और उनके कुछ साथी मेडिकल रिसर्च और डिसेक्शन के लिए दान किए गए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स को देखकर उनका मजाक उड़ाते थे। वीडियो वायरल होने के बाद केईएम अस्पताल प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया।

कॉलेज प्रशासन का सख्त संदेश

Sejal Pawar MBBS Student इस कार्रवाई के जरिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं को एक स्पष्ट और कड़ा संदेश देने की कोशिश की है कि संस्थान की गरिमा, अनुशासन और नियमों के साथ किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। फिलहाल इस मामले पर छात्रा या उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अस्पताल के डीन हरीश पाठक ने कहा कि सेजल पवार के स्टैंड-अप शो के दौरान दिए गए बयान के विवाद पर उचित कार्रवाई की जा रही है।

शिक्षा और देश-दुनिया की हर प्रामाणिक खबर के लिए जुड़े रहें ‘The Nation Times’ के साथ।

आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here