बॉलीवुड में खलबली: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का बड़ा एलान, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’Govinda Wife

0
बॉलीवुड में खलबली: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का बड़ा एलान, 'अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी'Govinda Wife
Mumbai: Internet personality and actor Govinda’s wife, Sunita Ahuja, spotted at the airport in Mumbai on Tuesday, December 30, 2025. (Photo: IANS)

मुंबई एयरपोर्ट पर सुनीता आहूजा अपने पालतू चिहुआहुआ डॉग के साथ नजर आईं

Govinda Wife गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’ मुंबई, 13 जून (TNT)। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। मुंबई एयरपोर्ट पर सुनीता आहूजा अपने पालतू चिहुआहुआ डॉग के साथ नजर आईं। इस दौरान वह फोटोग्राफर्स से हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करती दिखीं। उन्होंने अपने डॉग को गोद में लेकर प्यार किया और बाद में कार की अगली सीट पर आराम से बैठाया।

सुनीता ने कहा कि कृष्णा अभिषेक के पास सब कुछ है

Govinda Wife इसी दौरान सुनीता ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं अपनी सारी प्रॉपर्टी इसके (कुत्ते) के नाम कर दूंगी।” उनकी इस बात पर एक फोटोग्राफर ने मजाक में पूछा, “फिर कृष्णा भैया का क्या होगा?” इस पर सुनीता ने कहा कि कृष्णा अभिषेक के पास सब कुछ है और वह उनसे भी बड़े इंसान बनेंगे। उन्होंने कहा, “वह मेरा बेटा है। उसके पास बहुत कुछ है। अब तो मुझे उसी से लेना है। कृष्णा मुझसे भी बड़ा इंसान है। भगवान उसे और ऊंचाइयां दें।

Govinda Wife जब तक मैं जिंदा हूं, वह हमेशा सफल रहेगा।” गौरतलब है कि अप्रैल में प्रसारित शो ‘लाफ्टर शेफ्स फन अनलिमिटेड’ के दौरान सुनीता आहूजा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक तथा उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के बीच वर्षों पुराना पारिवारिक विवाद खत्म हो गया था। शो के दौरान सुनीता को मंच पर देखकर कृष्णा भावुक हो गए थे। उन्होंने अपनी मामी से वर्षों में हुई किसी भी गलती के लिए माफी मांगी थी।

Govinda Wife इसके जवाब में सुनीता ने कृष्णा को अपना बेटा बताते हुए उन्हें माफ कर दिया और सभी से पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की अपील की। बता दें कि सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के बीच करीब 14 साल पुराना पारिवारिक विवाद कई बार सार्वजनिक रूप से भी सुर्खियों में रहा था। कृष्णा, गोविंदा की बड़ी बहन के बेटे हैं और अभिनेता के साथ उनका गहरा पारिवारिक रिश्ता रहा है। —आईएएनएस डीएससी

हॉलीवुड स्टार्स की याद हुई ताजा

सुनीता आहूजा का यह फैसला भले ही भारत के लिए नया और हैरान करने वाला हो, लेकिन हॉलीवुड में ऐसा होना काफी आम है। दुनिया के कई अमीर सेलिब्रिटीज जैसे पेरिस हिल्टन और अलेक्जेंडर मैकक्वीन ने भी अतीत में अपनी करोड़ों की संपत्ति अपने पालतू जानवरों के नाम की है। अब देखना यह होगा कि सुनीता के इस बेबाक बयान पर खुद गोविंदा या उनके बच्चों की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

बॉलीवुड, ग्लैमर और मनोरंजन की हर चटपटी और प्रामाणिक खबर के लिए पढ़ते रहें ‘The Nation Times’।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here