TCS कार्यालय से जुड़े कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न मामले की आरोपी निदा खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
नासिक टीसीएस केस:Nashik TCS Case अदालत ने आरोपी निदा खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा नासिक, 11 मई (TNT)। नासिक स्थित टीसीएस TCS कार्यालय से जुड़े कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न मामले की आरोपी निदा खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने निदा खान को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने सोमवार को निदा खान को नासिक रोड कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
वह पिछले कुछ दिनों से अपने माता-पिता, भाई, और मौसी के साथ वहां रह रही थीं
Nashik TCS Case अदालत के आदेश के बाद पुलिस निदा खान को नासिक रोड सेंट्रल जेल के लिए रवाना हो गई। इस मामले की जांच नासिक पुलिस कर रही है। इससे पहले वह पुलिस रिमांड में थी, जहां उससे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर पूछताछ की गई। बता दें कि निदा खान को 7 मई को छत्रपति संभाजीनगर के नरेगांव क्षेत्र स्थित कैसर कॉलोनी के एक आवासीय अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से अपने माता-पिता, भाई, और मौसी के साथ वहां रह रही थीं। पुलिस टीमें करीब दो दिनों से उस स्थान पर नजर रख रही थीं, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड के लिए स्थानीय जेएमएफसी अदालत में पेश किया गया
Nashik TCS Case यह गिरफ्तारी नासिक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम SIT (एसआईटी), छत्रपति संभाजीनगर पुलिस कमिश्नरेट और क्राइम ब्रांच द्वारा संयुक्त रूप से की गई। जांच अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर निदा खान का पता लगाया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड के लिए स्थानीय जेएमएफसी अदालत में पेश किया गया।Nashik TCS Case
SIT ने अपने बयान में पुष्टि की कि निदा खान देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में वांछित थीं
Nashik TCS Case बाद में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें नासिक ले जाया गया। एसआईटी SIT ने अपने बयान में पुष्टि की कि निदा खान देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में वांछित थीं। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी बीएनएसएस BNSS के प्रावधानों के तहत की गई। —आईएएनएस डीकेपी/
Crime News Legal News Maharashtra News Breaking News Court Updates


