तमिलनाडु में बड़ी सियासी हलचल: पूर्व मंत्री गोमति श्रीनिवासन समेत 2500 नेता टीवीके (TVK) में शामिल Gomathi Srinivasan Joins TVK

0
तमिलनाडु में बड़ी सियासी हलचल: पूर्व मंत्री गोमति श्रीनिवासन समेत 2500 नेता टीवीके (TVK) में शामिल Gomathi Srinivasan Joins TVK
Tiruchirappalli: Tamil Nadu Chief Minister C. Joseph Vijay greets supporters during a public rally in Tiruchirappalli, Tamil Nadu, on Monday, June 1, 2026. (Photo: IANS/X/@TVKPartyHQ)

आने वाले चुनावों में टीवीके एक किंगमेकर के रूप में सामने आ सकती है

Gomathi Srinivasan Joins TVK पूर्व मंत्री गोमति श्रीनिवासन समेत 2,500 नेताओं-कार्यकर्ताओं ने थामा टीवीके का दामन

चेन्नई, 20 जून (TNT)। तमिलनाडु की सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) ने शनिवार को चेन्नई के पनैयूर स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के करीब 2,500 नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इनमें पूर्व एआईएडीएमके मंत्री गोमति श्रीनिवासन भी शामिल रहीं।Gomathi Srinivasan Joins TVK

मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली टीवीके ने हालिया तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर पहली बार सत्ता हासिल की थी। इसके बाद से पार्टी लगातार अपना संगठनात्मक विस्तार कर रही है।

गोमति श्रीनिवासन ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में औपचारिक रूप से टीवीके की सदस्यता ग्रहण की

Gomathi Srinivasan Joins TVK कार्यक्रम में गोमति श्रीनिवासन ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में औपचारिक रूप से टीवीके की सदस्यता ग्रहण की। उनके अलावा फिल्म निर्देशक आर.वी. उदयकुमार और अभिनेता-राजनेता मंसूर अली खान, जो पहले एआईएडीएमके से जुड़े रहे हैं, उन्होंने भी पार्टी का दामन थाम लिया।

Gomathi Srinivasan Joins TVK सदस्यता ग्रहण समारोह में टीवीके के महासचिव और मंत्री एन. आनंद के साथ मंत्री सेंगोट्टैयन, आधव अर्जुन और वेंकट रमनन भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मंत्री आधव अर्जुन ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी उन्हें उचित सम्मान और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करेगी।

इस दौरान कई पूर्व विधायक भी टीवीके में शामिल हुए। इनमें के.के. शिवासामी (अरुप्पुकोट्टई), एम.जी.एम. सुब्रमणि (तिरुवैयारु), शांति रामू (कुन्नूर) और वीरापांडियन (चेंगम) प्रमुख हैं।Gomathi Srinivasan Joins TVK

इसके अलावा डीएमके युवा विंग के पूर्व पदाधिकारी वेंकटेशन, वलासरवक्कम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ई.सी. शेखर, पूर्व टैडको चेयरमैन कलैसेलवन और उद्योगपति वी.जी.पी. राजकुमार ने भी टीवीके की सदस्यता ली।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सत्ता में आने के बाद से विपक्षी दलों के नेताओं का लगातार टीवीके में शामिल होना पार्टी के बढ़ते प्रभाव का संकेत है। इससे पहले एआईएडीएमके के चार पूर्व विधायक भी इस्तीफा देकर विजय की पार्टी में शामिल हो चुके हैं।Gomathi Srinivasan Joins TVK

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने चुनावी वादों को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का आश्वासन दिया था। सत्ता में आने के बाद सरकार पात्र परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली और किसानों के लिए फसल ऋण माफी योजना जैसी घोषणाएं कर चुकी है।

इस बीच, कुंबम से टीवीके विधायक और ‘आवर पीपुल्स प्रोग्रेस पार्टी’ के प्रमुख जगन्नाथ मिश्रा ने भी अपनी पार्टी का टीवीके में विलय कर दिया। उन्होंने विधानसभा चुनाव टीवीके गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में लड़ा था और जीत हासिल की थी।Gomathi Srinivasan Joins TVK

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नेताओं के लगातार शामिल होने और नए विलयों से टीवीके की संगठनात्मक ताकत और राज्य की राजनीति में उसकी पकड़ और मजबूत होगी।

आईएएनएस

डीएससी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here