महाराष्ट्र: Parbhani Temple Accident पर PM मोदी और सीएम फडणवीस ने जताया दुख, प्रशासन राहत कार्य में जुटा

0
महाराष्ट्र: Parbhani Temple Accident पर PM मोदी और सीएम फडणवीस ने जताया दुख, प्रशासन राहत कार्य में जुटा

महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक दिल दहलाने वाला हादसा

महाराष्ट्र: Parbhani Temple Accident परभणी मंदिर हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, सीएम ने किया सहायता राशि का ऐलान

मुंबई, 20 जून (TNT)। महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। यहां मारुति मंदिर परिसर में सभा मंडप की छत गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है।

मारुति मंदिर परिसर में सभा मंडप की छत गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत

Parbhani Temple Accident प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि महाराष्ट्र के परभणी में दीवार गिरने से हुई जानमाल की हानि से मैं अत्यंत दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परभणी जिले के यशवाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घोषणा की है कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।Parbhani Temple Accident

इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि परभणी जिले के यशवाड़ी में हनुमान मंदिर की निर्माणाधीन छत का एक हिस्सा गिरने से कुछ श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। मैं उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम उनके परिवार के दुख में शामिल हैं। इस घटना में घायलों का इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव अभियान तेजी से जारी है।Parbhani Temple Accident

मलबे से अब तक लगभग 25 लोगों को बचा लिया गया

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को हादसा उस समय हुआ जब परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में हनुमान मंदिर का स्लैब गिर गया। इस मलबे से अब तक लगभग 25 लोगों को बचा लिया गया है। घटनास्थल गांव छत्रपति संभाजीनगर से करीब 190 किलोमीटर दूर मानवत रोड पर स्थित है।

Parbhani Temple Accident दरअसल, शनिवार को मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। वहीं, मंदिर में निर्माण कार्य भी चल रहा था। इस बीच स्लैब गिरने से पूरे परिसर में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

आईएएनएस

एमएस/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here