[ad_1]
- हिंदी समाचार
- स्थानीय
- पंजाब
- दीपावली महोत्सव के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने हरियाणा से मिठाई के लिए नमूना लिया है
बरेटा5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दीपावली पर्व मौके पड़ोसी राज्य हरियाणा से सस्ते दामों पर लाकर महंगे दामों पर बेची जाने वाली मिठाई की खेप सेहत विभाग की ओर से बरामद की गई है। पकड़ी गई मिठाई में पत्तीसा,खोया बर्फी इत्यादि शामिल है।
सेहत विभाग की ओर से पकड़ी गई मिठाई के सैंपल लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। फुड सेफ्टी अफसर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली थी कि बरेटा में बड़ी तादाद मेंं हरियाणा से अलग अलग रास्तों के जरिए हरियाणा से घटिया क्वालिटी की मिठाई पहुंच रही है।
जिसके बाद पुलिस चौंकी कुलरिया के सहयोग से हरियाणा की ओर से आ रही एक रैड कलर की गाड़ी को गांव कुलरिया से धर्मपूरा सड़क पर की गई नाकेबंदी के दौरान रोकते की चैकिंग के दौरान गाड़ी में से पौने चार से क्विंटल पतीसा मिठाई,21 किलो खोया बर्फी ओर 18 किलो ढोडा बरामद किया गया है।
उन्होंने कहा कि पकड़ी गई मिठाई को सील कर दिया गया है। जिसके सैंपल जांच के लिए चंडीगढ लैंब में भेजे जाएगे। इस मौके फुड सेफ्टी इंसपेक्टर योगेश गोयल,सीमा रानी,लक्षयवीर सिंह व पुलिस कर्मचारी अवतार सिंह मौजूद थे।
[ad_2]
Source link

