दिल्ली अग्निकांड: मृतकों की संख्या 21 पहुंची, अधिकांश विदेशी नागरिक Delhi Malviya Nagar Fire

0
दिल्ली अग्निकांड: मृतकों की संख्या 21 पहुंची, अधिकांश विदेशी नागरिक Delhi Malviya Nagar Fire
New Delhi: Charred remains of a restaurant where a fire broke out in the Malviya Nagar area of New Delhi on Wednesday, June 03, 2026. (Photo: IANS/Video Grab)

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग से बड़ा हादसा

दिल्ली Delhi Malviya Nagar Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हुई, मरने वालों में अधिकांश विदेशी नागरिक

नई दिल्ली, 3 जून (TNT)। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग से बड़ा हादसा हुआ। इस दर्दनाक घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। पुलिस ने बताया कि आग में जान गंवाने वालों में अधिकांश विदेशी नागरिक शामिल हैं।

बुधवार सुबह 8:48 बजे मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी में आग लगने की सूचना

Delhi Malviya Nagar Fire दिल्ली पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, बुधवार सुबह 8:48 बजे मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को मौके पर लगाया गया।

संयुक्त प्रयासों से 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया

Delhi Malviya Nagar Fire पुलिस, दमकल विभाग और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में अधिकांश विदेशी नागरिक

Delhi Malviya Nagar Fire दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में अधिकांश विदेशी नागरिक हैं। हालांकि, उनकी पहचान और राष्ट्रीयता की आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Malviya Nagar Fire पुलिस ने कहा कि राहत एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है और सभी संबंधित एजेंसियां घटनास्थल पर मौजूद हैं, ताकि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

पीएम मोदी ने मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए साथ ही, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी ने मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। साथ ही, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Delhi Malviya Nagar Fire प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने बयान में कहा, “दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।”

दिल्ली के होटल में आखिर कैसे फंसे 21 लोग? विदेशी नागरिकों की मौत ने बढ़ाए कई सवाल!”

क्या व्यावसायिक इमारतों में फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन ऐसे हादसों की बड़ी वजह है? अपनी राय कमेंट में बताइए

आईएएनएस

पीएसके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here