जम्मू के बंतलाब इलाके में बन रहा एक पुल अचानक गिर गया
बंतलाब पुल हादसे में तीन मजदूरों की मौत,Bantlab bridge accident मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिए गहन जांच के निर्देश जम्मू, 2 मई (TNT)। जम्मू के बंतलाब इलाके में बन रहा एक पुल अचानक गिर गया, जिसमें तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना भी की है। साथ ही, इस पूरे मामले की गहराई से जांच के आदेश दिए हैं, ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो सके।
मुख्यमंत्री ने घटना के कारणों का पता लगाने और जवाबदेही तय करने के लिए इसकी गहन जांच के निर्देश दिए
Bantlab bridge accident मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया गया, “मुख्यमंत्री ने जम्मू के बंतलाब में पुल गिरने की दुखद घटना में तीन श्रमिकों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। पोस्ट में आगे बताया गया, “मुख्यमंत्री ने घटना के कारणों का पता लगाने और जवाबदेही तय करने के लिए इसकी गहन जांच के निर्देश दिए हैं, साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।”
जैसे ही पुल का हिस्सा गिरा, वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए
Bantlab bridge accident गौरतलब है कि जम्मू के बंतलाब इलाके में शुक्रवार को निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे कई मजदूर फंस गए थे, जिसमें से तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, जैसे ही पुल का हिस्सा गिरा, वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना और SDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया
Bantlab bridge accident घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय प्रशासन भी राहत कार्य में जुटा। बताया जा रहा है कि पिछले साल आई बाढ़ में इस पुल की दीवार को नुकसान पहुंचा था और उसकी मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। —आईएएनएस पीआईएम/एएस
/jammu-kashmir-news /accident-news /india-news /breaking-news


