दबदबा खत्म? ग्लेन मैकग्रा टी20 विश्व कप से ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने पर निराश Glenn McGrath T20 Reaction

0
दबदबा खत्म? ग्लेन मैकग्रा टी20 विश्व कप से ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने पर निराश Glenn McGrath T20 Reaction

मैकग्रा ने कैमरन ग्रीन को जगह देने के लिए चयनकर्ताओं की भी आलोचना की

‘दबदबा खत्म हो गया’, टी20 विश्व कप से ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने पर ग्लेन मैकग्रा Glenn McGrath T20 Reaction निराश नई दिल्ली, 18 फरवरी (TNT)। टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का सफर समाप्त हो चुका है। जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ ग्रुप स्टेज में मिली करारी हार की वजह से ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट के प्रथम चरण से ही बाहर होना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई टीम के बाहर होने के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने टीम के निराशाजनक प्रदर्शन की आलोचना की है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा खत्म

Glenn McGrath T20 Reaction पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऑरा खत्म हो गया है। मॉर्निंग हेराल्ड से बात करते हुए ग्लेन मैकग्रा ने कहा, “हमने इस विश्व कप की शुरुआत में ही चिंता जताई थी। टूर्नामेंट के नतीजे हैरान करने वाले नहीं हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा खत्म हो गया है।” ग्लेन मैकग्रा ने विश्व कप स्क्वॉड में कैमरन ग्रीन को जगह देने के लिए चयनकर्ताओं की भी आलोचना की।

स्टीव स्मिथ पर प्राथमिकता देते हुए कैमरन ग्रीन को टीम में जगह

Glenn McGrath T20 Reaction उन्होंने कहा, “चयनकर्ताओं ने स्टीव स्मिथ पर प्राथमिकता देते हुए कैमरन ग्रीन को टीम में जगह दी थी, लेकिन अगर वह गेंदबाजी नहीं कर पा रहा है तो टीम में किस तरह उसकी जगह बनती है।” कैमरन ग्रीन को एक ऑलराउंडर के रूप में विश्व कप में चुना गया था, लेकिन वह बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे, तो गेंदबाजी से पूरी तरह दूर रहे।

जेसन गिलेस्पी ने भी कैमरन ग्रीन और कूपर कोनोली के चयन पर सवाल उठाए

ग्रीन ने ग्रुप स्टेज के तीन मैचों में 24 रन बनाए हैं। इसमें एक मैच में शून्य भी शामिल है। वहीं, तीन मैचों में सिर्फ 7 गेंदें ही फेंक सके हैं। इसके बाद से ही उनके चयन पर सवाल उठने लगे हैं। Glenn McGrath T20 Reaction ग्लेन मैक्ग्रा के साथ कभी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी की रीढ़ रहे जेसन गिलेस्पी ने भी विश्व कप की टीम में कैमरन ग्रीन और कूपर कोनोली के चयन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “कूपर कोनोली और कैमरन ग्रीन पर जो भरोसा चयनकर्ताओं ने किया था, उस पर वे खड़े नहीं उतरे।Glenn McGrath T20 Reaction” —आईएएनएस पीएके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here