Petrol Diesel Prices: सस्ता हुआ कच्चा तेल, जानिए आपके शहर के रेट

0

Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को कच्चे तेल में कारोबार गिरावट के साथ बुंद हुआ. ब्रेंट क्रूड पौने दो फीसदी फिसलकर 77.30 डॉलर प्रति बैरल पर क्लोज हुआ. हालांकि, देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें जारी कर दी हैं. राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में ईंधन की कीमतें बढ़ गई हैं, जबकि ओडिशा, कर्नाटक और गोवा में दाम कम हुए हैं.

देश के 4 महानगरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है. जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था. आइये जानते हैं देश के अन्य प्रमुख शहरों और राज्यों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें क्या हैं.

 

4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here