सुबह उठते ही मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, आइए जानते हैं

0

सुबह उठते ही मोबाइल चलाने के नुकसान

आज के लोगों ने मोबाइल को अपने जीवन में सबसे अहम दर्जा दे दिया है। ये सच है की मोबाइल के फायदों को नकारा नहीं जा सकता। मगर ये भी सच है लत हर चीज की बुरी होती है। यही लत आजकल लोगों द्वारा मोबाइल के इस्तेमाल में देखने को मिल रही है। अब मोबाइल की निर्भरता इस कदर बढ़ गई है की लोग अपने सिरहाने पर ही मोबाइल रख कर सोना पसंद करते हैं। सुबह आंख खुलने के साथ हाथों में मोबाइल ही दिखता है। मगर सुबह उठते ही मोबाइल चेक करने की यह आदत आपकी सेहत के लिए सही नहीं है। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए समझाया की सुबह मोबाइल का इस्तेमाल कितना नुकसानदायक हो सकता है।

IMG 20231025 WA0003
सुबह उठते ही मोबाइल देखता यूवक



क्यों सुबह उठते ही मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए-

• मेंटल हेल्थ पर पड़ता है सबसे बुरा असर

कॉर्टिसोल हार्मोन एक तनाव देने वाला हार्मोन है। सुबह के समय इसका स्तर सबसे कम होता है। यही वजह है की सुबह आप सबसे ज्यादा तरोताजा महसूस करते हैं। लेकिन अगर आप सुबह उठते ही मोबाइल चेक करते हैं तो कई तरह के नेगेटिव मैसेज आपकी नई सुबह को पूरी तरह से खराब कर सकते हैं। जिससे आपकी मानसिक शांति पर प्रभाव पड़ता है और इसके बाद आपके पूरे दिन की वर्क परफॉरमेंस भी अच्छी नहीं होती है।

• रीढ़ की हड्डी पर पड़ता है एक्स्ट्रा प्रेशर

लंबे समय तक एक ही पोजीशन में रहते हुए मोबाइल चलाने से आपकी रीढ़ की हड्डी पर भी तनाव बनता है। इसके साथ ही मांसपेसियों में भी अकड़न महसूस हो सकता है। जिससे आपको शरीर के कई अंगों में दर्द का अनुभव भी हो सकता है। साथ ही साथ यह डिस्क से जुडी समस्या का खतरा भी पैदा करती है। वहीं लगातार एक ही पोजीशन में रह कर मोबाइल चलाने से सर्वाइकल का दर्द भी झेलना पड़ सकता है।

• स्लीप क्वालिटी पर भी पड़ता है नेगेटिव असर

फोन की स्क्रीन से एक नीली रोशनी निकलती है। यह रोशनी मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन में रुकावट पैदा करता है। इस हार्मोन के उत्पादन में रुकावट पैदा होने से आप सारा दिन थकावट महसूस करेंगे। इसी वजह से भी अच्छी स्लीप क्वालिटी को मेंटेन करने के लिए सुबह उठते ही फोन से दूरी बनाकर रखना बहुत जरूरी है।

• सिर और गर्दन का दर्द झेलना पड़ेगा

बहुत सारी ऐसी रिसर्च सामने आई हैं जिनमें यह दावा किया गया है की रोजाना कई घंटो तक मोबाइल का इस्तेमाल करने से सिर और गर्दन के दर्द को झेलना पड़ता है। दरअसल लंबे समय तक मोबाइल चलाने की वजह से मांसपेशियों में अकड़न हो जाती है। 20 से 40 साल की उम्र वाले ऐसे लोग जो काम भी कंप्यूटर पर करते हैं और उसके बाद मोबाइल का इस्तेमाल भी बहुत ज्यादा करते हैं। ऐसे लोगों में सबसे ज्यादा सिर और गर्दन दर्द की समस्या देखने को मिलती है।

• वर्तमान से ज्यादा अतीत में जीने लगते हैं

सुबह उठते ही मोबाइल चलाने की वजह से कई बार कुछ ऐसे मैसेज या नोटिफिकेशन मिल जाते हैं जो अतीत की पुरानी गलियों में ले जाते हैं। इस वजह से बहुत बार इंसान आज में न जी कर पुरानी यादों में ही खोया रहता है। इस वजह से दिन की शुरुआत तो खराब होती ही है। साथ ही साथ पूरे दिन किसी काम में मन भी नहीं लगता।

• समय भी बर्बाद होता है

सुबह के काम जल्दी निपटने से आप बेफिजूल की भागदौड़ी से बच सकते हैं। मगर सुबह उठते ही मोबाइल चेक करने की वजह से दिन के कई घंटे आप यूं ही गवां देते हैं। दरअसल मोबाइल को हर कोई कुछ मिनट चलाने का सोच कर ही उठाता है। मगर कब घंटो बीत जाते हैं यह मोबाइल चलाने वाले को खुद भी नहीं पता चलता। इस तरह सुबह-सुबह फोन के इस्तेमाल से समय की बर्बादी भी होती है।

• स्वभाव में दिखता है गुस्सा और चिढ़चिढ़ापन

ऐसे लोग जो रोजाना सुबह उठते ही मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोगों के स्वभाव में गुस्सा और चिढ़चिढ़ापन साफ तौर पर नजर आने लगता है। दरअसल सुबह उठते ही मोबाइल चलाने से सोशल मीडिया पर कोई न कोई ऐसी पोस्ट दिख ही जाती है जो एक अलग तरह की टेंशन दिमाग में पैदा कर देती है। इसका सीधा प्रभाव स्वभाव में चिढ़चिढ़ापन के तौर पर नजर आने लगता है।


रिसर्च –

सुबह उठते ही 80 प्रतिशत लोग करते हैं मोबाइल का इस्तेमाल
पिछले दिनों हुई एक रिसर्च में भी यह दावा किया गया की स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले करीबन 80 प्रतिशत लोग सुबह उठते ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं यूनाइटेड किंगडम में करीब 2000 लोगों पर किए गए एक सर्वे में यह बताया गया की जो लोग सुबह उठते ही फोन का इस्तेमाल करते हैं उनका सारा दिन स्ट्रेस में गुजरता है। साथ ही ऐसे लोग अपने काम में भी कई तरह की समस्याओं का सामना करते हैं।



सुबह मोबाइल से दूरी बनाने के लिए उपाय

IMG 20231025 WA0004
सुबह उठते ही मोबाइल देखते हुए एक यूवती

• कोशिश करें की अपने मोबाइल को बेडरूम में न रखें। ऐसे में सुबह उठते ही आप की निगाह मोबाइल पर नहीं पड़ेगी।
• खुद से यह वादा करें की सुबह उठने के एक घंटे बाद तक आप मोबाइल फोन को हाथ नहीं लगाएंगे।
• सुबह उठते ही कुछ समय के लिए टहलने निकल जाएं या फिर 10 से 15 मिनट तक योगाभ्यास करें।
• रात में अपने बिस्तर पर पहुंचते ही इंटरनेट बंद कर दें और सुबह जब तक कोई जरूरी काम न पड़े इंटरनेट को न खोलें।
• यह नियम बनाएं की आप नाश्ता या लंच करते समय मोबाइल का प्रयोग बिल्कुल नहीं करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here