Uttar Pradesh: A woman gives birth to four children in Sitapur, Sitapur News in Hindi

0

[ad_1]

1 का 1

Uttar Pradesh: A woman gives birth to four children in Sitapur - Sitapur News in Hindi




सीतापुर । उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में रेउसा ब्लॉक के भदमरा गांव में एक महिला ने शुक्रवार को चार बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। उन्हें जिला अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया है। रेउसा सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनंत मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, “मौसमी देवी ने आज अपने घर पर चार बच्चों को जन्म दिया है। महिला सीतापुर जिले के भदमरा गांव के रहने वाले है। प्रसव होने के बाद यह अस्पताल लाए गए हैं। बच्चे स्वस्थ हैं। उनका वजन 1 किलो से थोड़ा ज्यादा है। आगे चलकर कोई खतरा न हो, इसलिए जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मौसम देवी ने तीन लड़की, एक लड़के को जन्म दिया है। जच्चा, बच्चा दोनों को अस्पताल में भर्ती कर आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है। बच्चे व महिला सभी स्वस्थ हैं।”

बच्चों के पिता मुन्नू लाल ने बताया कि जन्म लेने वाले बच्चों में तीन लड़की और एक लड़का है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 4 बच्चों के जन्म लेने की खबर पर गांव के लोगों की भीड़ मन्नूलाल के घर उमड़ पड़ी। घर पर जन्म होने के बावजूद मुन्नूलाल सभी को लेकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here