परीक्षा के दिन और बहन की शादी में शामिल होने के लिए यश यादव को पुलिस कस्टडी में भेजा जाएगा
नीट पेपर लीक मामला NEET Paper Leak Case: कोर्ट ने यश यादव को दी परीक्षा और बहन की शादी में शामिल होने की इजाजत
नई दिल्ली, 16 जून (TNT)। NEET Paper Leak Caseनीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार यश यादव को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में नीट यूजी परीक्षा देने और बहन की शादी में शामिल होने की इजाजत दी है। नीट यूजी परीक्षा 21 जून को होनी है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि 21 जून को नीट परीक्षा के दिन और बहन की शादी में शामिल होने के लिए यश यादव को पुलिस कस्टडी में भेजा जाएगा।
बता दें कि नीट-यूजी पेपर लीक मामले में आरोपी यश यादव ने दोबारा होने वाली नीट-यूजी परीक्षा में शामिल होने के लिए कोर्ट से कुछ दिनों के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी। नीट की परीक्षा के अलावा उसने अपनी अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए भी यह जमानत याचिका लगाई थी।
नीट यूजी पेपर लीक मामले में 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 29 जून तक बढ़ा दी थी
इससे पहले 15 जून को दिल्ली की एक अदालत ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 29 जून तक बढ़ा दी थी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।NEET Paper Leak Case
आरोपियों की न्यायिक हिरासत खत्म होने पर उन्हें तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, धनंजय लोखंडे, तेजस हर्षद शाह, शुभम खैरनार, मनीषा वाघमारे, मनीषा संजय हवलदार और डॉ. मनोज शिरुरे की न्यायिक हिरासत 29 जून तक बढ़ा दी।NEET Paper Leak Case
राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को जेल के अंदर तीन आरोपियों शुभम खैरनार, मनीषा वाघमारे और धनंजय लोखंडे से 17, 18 और 19 जून को पूछताछ करने की भी अनुमति दे दी। जांच एजेंसी को कथित परीक्षा पेपर लीक मामले में चल रही जांच के तहत हर आरोपी से एक घंटे तक पूछताछ करने की अनुमति दी गई है।NEET Paper Leak Case
सीबीआई ने इस मामले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और परीक्षा से पहले नीट-यूजी प्रश्न पत्र हासिल करने और उन्हें फैलाने में शामिल एक कथित नेटवर्क की जांच कर रही है।NEET Paper Leak Case
1 जून को राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपियों डॉ. मनोज शिरुरे, तेजस हर्षदकुमार शाह और मनीषा संजय हवलदार को 15 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। केंद्रीय एजेंसी का आरोप है कि लातूर के डॉक्टर शिरुरे ने परीक्षा से पहले कथित मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी से केमिस्ट्री के सवाल हासिल करने में तीन छात्रों, जिनमें एक आरोपी कोचिंग सेंटर मालिक का बेटा भी शामिल था, की मदद करने में अहम भूमिका निभाई थी।NEET Paper Leak Case
एमएस/


