कमल हासन द्वारा तमिलनाडु के मंत्री सेकर बाबू के मंदिर पुनर्निर्माण कार्यों की तुलना चोल सम्राट राजा राजा चोल प्रथम से किए जाने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया
तमिलनाडु: चोल विरासत पर टिप्पणी से विवाद, भाजपा ने कहा-सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें कमल हासन Kamal Haasan controversy चेन्नई, 19 अप्रैल (TNT)। चेन्नई हार्बर में चुनाव प्रचार के दौरान अभिनेता-राजनेता कमल हासन द्वारा तमिलनाडु के मंत्री सेकर बाबू के मंदिर पुनर्निर्माण कार्यों की तुलना चोल सम्राट राजा राजा चोल प्रथम से किए जाने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने इसकी जमकर निंदा की है। रविवार को तमिलनाडु भाजपा के प्रवक्ता एएनएस प्रसाद ने कमल हासन की टिप्पणी को “बेहद खेदजनक” और “इतिहास के महानतम तमिल शासकों में से एक की विरासत का अपमान” बताया।
हासन ने कहा था कि शेखर बाबू ने राजा राजा चोल से भी अधिक ‘कुंभभिषेकम’ (मंदिर अभिषेक) किए थे
Kamal Haasan controversy हासन ने कहा था कि शेखर बाबू ने राजा राजा चोल से भी अधिक ‘कुंभभिषेकम’ (मंदिर अभिषेक) किए थे, इस बयान पर एएनएस प्रसाद ने कहा कि कमला हासन अपनी टिप्पणियों को वापस लें और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें। भाजपा नेता एएनएस प्रसाद ने कहा कि तमिल सभ्यता, प्रशासन और मंदिर वास्तुकला में राजा राजा चोल का योगदान अतुलनीय रहा है और इसकी तुलना राजनीतिक उद्देश्यों से करना उचित नहीं है।
राजा चोल प्रथम ने तंजावुर में प्रसिद्ध बृहदीश्वर मंदिर का निर्माण कराया, जो द्रविड़ वास्तुकला के श्रेष्ठ उदाहरणों में से एक
Kamal Haasan controversy चोल सम्राट की उपलब्धियों को गिनाते हुए एएनएस प्रसाद ने कहा कि राजा राजा चोल प्रथम ने तंजावुर में प्रसिद्ध बृहदीश्वर मंदिर का निर्माण कराया, जो द्रविड़ वास्तुकला के श्रेष्ठ उदाहरणों में से एक है और चोल साम्राज्य का विस्तार श्रीलंका तथा दक्षिण-पूर्व एशिया के कई हिस्सों तक किया। उन्होंने यह भी कहा कि शासक ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और मंदिर अनुदानों की ऐसी परंपरा शुरू की, जिससे धार्मिक गतिविधियां व्यवस्थित रूप से संचालित हो सकीं।
भाजपा नेता ने कमल हासन के डीएमके के साथ राजनीतिक संबंधों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा
Kamal Haasan controversy भाजपा नेता ने आगे डीएमके सरकार और मंत्री सेकर बाबू की आलोचना करते हुए हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती (एचआर एंड सीई) विभाग में कुप्रबंधन के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य के कई मंदिर बुनियादी पूजा-अर्चना तक कराने के लिए परेशानी झेल रहे हैं। भाजपा नेता ने कमल हासन के डीएमके के साथ राजनीतिक संबंधों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के साथ नजदीकी के कारण प्रभावित हो सकती है। उन्होंने हासन से आत्ममंथन करने और अपने बयान की गंभीरता को समझने की अपील की।Kamal Haasan controversy
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले तेज होते प्रचार के बीच यह विवाद सामने आया
Kamal Haasan controversy सुधारात्मक कदम की मांग करते हुए भाजपा नेता प्रसाद ने कहा कि हासन को बृहदीश्वर मंदिर जाकर राजा राजा चोल को श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो इससे जनभावनाएं आहत हो सकती हैं, खासकर उन लोगों की जो चोल विरासत का सम्मान करते हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले तेज होते प्रचार के बीच यह विवाद सामने आया है, जहां मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए ऐतिहासिक और सांस्कृतिक प्रतीकों का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। —आईएएनएस एसएके/


