बेटियों के लिए मोदी यूनिवर्सिटी की बड़ी सौगात: 100% तक छात्रवृत्ति, मुफ्त UPSC और IIT-JEE कोचिंग के साथ 41 लाख तक के प्लेसमेंट पैकेज का एलान
हिसार/हरियाणा (The Nation Times): Mody University Scholarship 2026 देश में महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ (जयपुर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग) स्थित प्रसिद्ध मोदी यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (Mody University) और मोदी स्कूल ने कई अभूतपूर्व घोषणाएं की हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित एक विशेष प्रेस वार्ता में संस्थान ने छात्राओं के लिए 100% तक की नई छात्रवृत्ति योजनाओं, वैश्विक अवसरों और देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष सुविधाओं का खाका पेश किया है।
Mody University Scholarship 2026 विश्वविद्यालय के जॉइंट डीन एडमिशन डॉ. राहुल सिंह शेखावत, करियर काउंसलर सुश्री शिवी शर्मा और सुश्री निकिता संचेती ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्थान न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहा है, बल्कि बेटियों को एक बेहद सुरक्षित और प्रेरणादायक आवासीय वातावरण भी प्रदान कर रहा है।
मेधावी छात्राओं को मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप Mody University Scholarship 2026
संस्थान ने आर्थिक रूप से कमजोर और होनहार बेटियों के लिए छात्रवृत्ति के बड़े द्वार खोले हैं। घोषणा के मुताबिक:
- जिन छात्राओं ने 12वीं कक्षा में 97 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें 100 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति (Scholarship) दी जाएगी।
- इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के स्कोर के आधार पर भी फीस में भारी छूट का लाभ मिलेगा।
- छात्राएं सीयूईटी (CUET) के फॉर्म में मोदी विश्वविद्यालय को अपनी पहली वरीयता के तौर पर चुन सकती हैं।Mody University Scholarship 2026
कैंपस के भीतर ही होगी UPSC, IIT-JEE और NEET की मुफ्त तैयारी
अक्सर बेटियों को उच्च शिक्षा या कोचिंग के लिए बड़े शहरों में भेजने में सुरक्षा एक बड़ी चिंता होती है। इसे ध्यान में रखते हुए मोदी यूनिवर्सिटी और मोदी स्कूल (रेजिडेंशियल) ने बड़े कदम उठाए हैं:Mody University Scholarship 2026

- UPSC सिविल सेवा फाउंडेशन कोर्स: विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक सेवाओं में जाने की इच्छुक छात्राओं के लिए एक खास फाउंडेशन कोर्स शुरू किया है, जिसमें इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, विज्ञान-प्रौद्योगिकी और समसामयिक विषयों (Current Affairs) की तैयारी शुरुआती स्तर से ही कराई जाएगी।
- PhysicsWallah के साथ बड़ी साझेदारी: मोदी स्कूल ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान ‘फिजिक्सवाला’ के साथ हाथ मिलाया है। इसके तहत स्कूल परिसर के भीतर ही अनुभवी फैकल्टी द्वारा छात्राओं को IIT-JEE और NEET की इंटीग्रेटेड कोचिंग बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है। यह कार्यक्रम सीबीएसई (CBSE) पाठ्यक्रम और कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की तैयारी को एक साथ जोड़ता है, जिससे छात्राओं का समय बचेगा।
- Career Launcher के साथ समझौता: इसके साथ ही मशहूर संस्थान ‘करियर लॉन्चर’ के माध्यम से छात्राओं को 12वीं के बाद होने वाली प्रवेश परीक्षाओं जैसे CUET, IPMAT और ग्रेजुएशन के बाद की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है।
- डे-बोर्डिंग सुविधा: स्थानीय विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 30 किलोमीटर के दायरे में डे-बोर्डिंग और बस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
41 लाख का शानदार प्लेसमेंट और ग्लोबल एक्सपोजर
मोदी यूनिवर्सिटी का प्लेसमेंट रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। यहाँ की छात्राओं को अमेज़न, जेपी मॉर्गन, ओरेकल, वीज़ा, वॉलमार्ट, सैमसंग, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एचएसबीसी जैसी वैश्विक दिग्गज कंपनियों में काम करने का अवसर मिल रहा है। हाल ही में संस्थान की छात्रा को 41 लाख रुपये वार्षिक तक का उच्चतम पैकेज प्राप्त हुआ है।Mody University Scholarship 2026
इतना ही नहीं, छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखारने के लिए विश्वविद्यालय ने दुनिया भर के 20 से अधिक विदेशी संस्थानों के साथ समझौता किया है। इसके माध्यम से बेटियां अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया और कतर, कनाडा जैसे देशों में जाकर उच्च अध्ययन और इंटर्नशिप (Global Exposure) का लाभ उठा रही हैं।Mody University Scholarship 2026
आधुनिक कोर्सेज की भरमार, ऑनलाइन माध्यम में छात्र भी ले सकेंगे दाखिला
265 एकड़ में फैले इस विशाल और हरित परिसर में इंजीनियरिंग, लॉ, डिजाइन, मैनेजमेंट जैसे पारंपरिक कोर्सेज के अलावा डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, फॉरेंसिक साइंस, न्यूक्लियर साइंस, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल मार्केटिंग जैसे आधुनिक विषयों की पढ़ाई हो रही है। साथ ही फार्मेसी क्षेत्र में बढ़ते स्कोप को देखते हुए डी-फार्मा और बी-फार्मा पाठ्यक्रम भी शुरू किए गए हैं।Mody University Scholarship 2026
एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी दी गई कि मोदी विश्वविद्यालय के अंतर्गत चलने वाले ऑनलाइन कोर्सेज में छात्राओं के साथ-साथ छात्र (Boys) भी एमबीए (MBA), मास्टर इन मास कम्युनिकेशन, बीसीए (BCA), बीकॉम और बीए/एमए में दाखिला लेकर घर बैठे विश्वस्तरीय शिक्षा का लाभ उठा सकते हैं।
शिक्षा जगत और करियर से जुड़ी हर प्रामाणिक और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए जुड़े रहें ‘The Nation Times’ के साथ।


