US ने अपने कारणों से पाकिस्तान को बनाया माध्यम: युद्धविराम पर इजरायली राजदूत Israeli ambassador statement

0
US ने अपने कारणों से पाकिस्तान को बनाया माध्यम: युद्धविराम पर इजरायली राजदूत Israeli ambassador statement

हमने पाकिस्तान को सीधे युद्ध में शामिल होते नहीं देखा, लेकिन उनकी भूमिका सकारात्मक नहीं रही

‘अमेरिका ने अपने कारणों से पाकिस्तान को माध्यम बनाया’, युद्धविराम पर इजरायली राजदूत Israeli ambassador statement नई दिल्ली, 9 अप्रैल (TNT)। भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अज़ार ने कहा है कि अमेरिका ने अपने कारणों से पाकिस्तान को मध्यस्थ (फैसिलिटेटर) के तौर पर चुना है और इजरायल को वॉशिंगटन के इस फैसले पर भरोसा है, बशर्ते 15 सूत्रीय योजना को लागू किया जाए। आईएएनएस को दिए एक विशेष साक्षात्कार में अजार ने कहा, “हमने पाकिस्तान को सीधे युद्ध में शामिल होते नहीं देखा, लेकिन उनकी भूमिका सकारात्मक नहीं रही है।

व्हाइट हाउस ने ईरान के साथ अस्थायी युद्धविराम के लिए पाकिस्तान को माध्यम बनाया

Israeli ambassador statement अमेरिका ने अपने कारणों से उन्हें मध्यस्थ बनाया है। हमें भरोसा है कि अमेरिका 15 बिंदुओं की योजना को लागू करेगा।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने ईरान के साथ अस्थायी युद्धविराम के लिए पाकिस्तान को माध्यम बनाया है। इसके तहत इस्लामाबाद ने अमेरिका की ओर से तैयार 15 बिंदुओं की योजना तेहरान तक पहुंचाई और ईरान के जवाब भी अमेरिका तक पहुंचाए।

इजरायल को उम्मीद है कि ईरानी शासन अमेरिका के साथ व्यापक शांति योजना पर सहयोग करेगा

Israeli ambassador statement अजार ने कहा कि “अस्तित्वगत खतरों”, खासकर ईरान के सैन्य परमाणु कार्यक्रम को कमजोर करने के बाद अब इजरायल को उम्मीद है कि ईरानी शासन अमेरिका के साथ व्यापक शांति योजना पर सहयोग करेगा। उन्होंने कहा, “हम संतुष्ट हैं कि हमारा सैन्य अभियान पूरा हो चुका है और अब कूटनीति को मौका दिया जा रहा है। अगर ईरान इस 15 सूत्रीय योजना पर सहयोग करता है, तो न केवल उसे राहत मिलेगी बल्कि पूरे क्षेत्र को फायदा होगा।”

इजरायल ने ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता को काफी हद तक खत्म कर दिया

Israeli ambassador statement इजरायली राजदूत ने चेतावनी भी दी कि यदि ईरान युद्धविराम का सम्मान नहीं करता या फिर टालमटोल करता है, तो इजरायल अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। अजार ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता को काफी हद तक खत्म कर दिया है और उसके कार्यक्रम को वर्षों पीछे धकेल दिया है।

“ईरान-इजरायल संघर्ष” “अमेरिका की विदेश नीति” “पाकिस्तान की भूमिका” “मध्य पूर्व की खबरें”

Israeli ambassador statement उन्होंने कहा कि समृद्ध यूरेनियम को सुरक्षित रूप से हटाने और संवर्धन गतिविधियों को रोकने तक स्थिति की निगरानी जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के अंदरूनी हालात कमजोर पड़ते दिख रहे हैं और सत्ता तंत्र में दरारें नजर आ रही हैं। अजार के अनुसार, “शासन और सुरक्षा बलों के बीच तालमेल की कमी है और यह अस्थिरता की ओर इशारा करता है।” —आईएएनएस डीएससी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here