“‘मर्दानी 3’ पब्लिक रिव्यू:Mardaani 3 Public Review बेहतरीन एक्टिंग और दमदार कहानी ने जीता दिल, दर्शकों ने बताया ‘वन टाइम वॉच’”

0
“‘मर्दानी 3’ पब्लिक रिव्यू:Mardaani 3 Public Review बेहतरीन एक्टिंग और दमदार कहानी ने जीता दिल, दर्शकों ने बताया ‘वन टाइम वॉच’”

एक बार फिर रानी बहादुर अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के अवतार में दिखीं

‘मर्दानी-3’ पब्लिक रिव्यू: बेहतरीन एक्टिंग और कहानी ने जीता दिल, दर्शकों ने बताया ‘वन टाइम वॉच’ मुंबई, 30 जनवरी (TNT)। क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘मर्दानी’ का तीसरा पार्ट ‘मर्दानी-3’Mardaani 3 Public Review सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। फिल्म में एक बार फिर रानी बहादुर अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के अवतार में दिखीं हैं, जो क्रिमिनल गतिविधियों को रोकने के लिए अपनी जान दांव पर लगाती दिख रही हैं। रिलीज के साथ फिल्म को दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

फिल्म गंभीर मुद्दे चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर

एक बार फिर रानी अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। फिल्म देखकर आए दर्शक ने बताया, “फिल्म गंभीर मुद्दे चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर बनी है, जो समाज के काले सच को उजागर करती है। फिल्म Mardaani 3 Public Review में रानी मुखर्जी का रोल बहुत दमदार है और फिल्म ने शुरू से लेकर आखिर तक दर्शकों को बांधने की कोशिश की है। फिल्म थ्रिलर और सस्पेंस से भरी है।

फिल्म में विलेन के तौर पर नए चेहरों को उतारा गया है, लेकिन अगर मर्दानी-1 और मर्दानी-2 की बात की जाए तो मर्दानी-3Mardaani 3 Public Review थोड़ी कमजोर है। फिल्म वन टाइम वॉच है।” एक दूसरे दर्शक ने कहा, “क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘मर्दानी’ की वजह से ही हम फिल्म का तीसरा पार्ट देखने के लिए आए, और फिल्म वाकई शानदार है। फिल्म में रानी मुखर्जी ने दमदार एक्शन किया है, लेकिन बीच में कहीं-कहीं फिल्म स्लो हो जाती है, लेकिन फिल्म अच्छी है

फिल्म की कहानी के साथ रानी की एक्टिंग लाजवाब

तीनों फिल्मों की कहानी अलग रही है, लेकिन तीनों पार्ट अपनी-अपनी जगह सही हैं। सबको फिल्म जरूर देखनी चाहिए, क्योंकि ये समाज के खतरनाक मुद्दों को दिखाती है।” एक अन्य दर्शक ने कहा, “फिल्म की कहानी के साथ रानी की एक्टिंग लाजवाब है।Mardaani 3 Public Review रानी जिस तरीके से परिस्थितियों को संभालती है और एक्शन करती हैं, वो दिल जीतने वाला है।

” उन्होंने आगे कहा, “फिल्म का स्क्रीनप्ले, कहानी और बाकी कलाकारों ने भी शानदार काम किया है। फिल्म को देखकर बोरिंग नहीं लगेगा। फिल्म के जरिए ये भी संदेश देने की कोशिश की गई है कि हमारी पुलिस हमारी रक्षा करने के लिए कितने खतरनाक काम करती है। मेरा मानना है कि फिल्म को परिवार के साथ देखना चाहिए।Mardaani 3 Public Review

” फिल्म का पहला शो देखकर लौटे दर्शकों को फिल्म में रानी मुखर्जी की एक्टिंग शानदार लगी। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले को भी बहुत प्यार मिल रहा है। दर्शकों के प्यार के साथ फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की ओपनिंग करती है, ये तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन फिलहाल फिल्म को बहुत सारा प्यार मिल रहा है।Mardaani 3 Public Review —आईएएनएस पीएस/एएस

Mardaani 3 Public Review सामने आया है। शानदार एक्टिंग और मजबूत कहानी को सराहना मिली, हालांकि कई दर्शकों ने फिल्म को ‘वन टाइम वॉच’ बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here