पहले दिन सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम से शुरुआत
23 जनवरी, लक्ष्मणगढ़ (सीकर):TNT मोदी विश्वविद्यालय, लक्ष्मणगढ़ में स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को श्रद्धा, संस्कृति और रचनात्मकता के साथ किया गया। यह समारोह 26 जनवरी तक चलेगा, जिसमें शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।
समारोह के पहले दिन प्रातः
श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ का आयोजन तपोवन परिसर में किया गया। इसके पश्चात स्वामी हरिदास सभागार में औपचारिक उद्घाटन सत्र आयोजित हुआ, जहां सरस्वती वंदना एवं कुलगीत के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस दौरान युग से युगांतर डोक्यूमेंटरी के जरिये मोदी विश्विद्यालय की उपलब्धियों पर परकाश डाला गया.
पहले दिन प्रमुख आकर्षण के रूप में प्रख्यात भजन गायिका मैथिली ठाकुर ने सभी का मन मोह लिया, इस दौरान अध्यात्म और संगीत का संगम देखने को मिला। साथ ही ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ विषय पर आधारित मोदी स्कूल की प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैश्विक दृष्टिकोण देखने को मिला, जिसे खूब सराहना मिली.
प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुश्री मैथिली ठाकुर एवं संस्थान के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र अनंत मोदी जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

हिंदी विभाग द्वारा जहाँ “नुक्कड़ नाटक – प्रकृति डोली तो बुद्धि जागी” तथा जापानी चाय परंपरा एवं ध्यान-धारा का सजीव प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, वहीं फ्रेंच विभाग ने फ्रांस के पारंपरिक रेस्टोरेंट का अनुकरण करते हुए आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किया।अंग्रेजी विभाग में लोककथाओं एवं परीकथाओं के माध्यम से वसुधैव कुटुंबकम् की परंपरा को जीवंत किया गया।
संस्कृत विभाग ने ज्योतिष, नक्षत्र ज्ञान, कुंडली, हस्तरेखा विज्ञान आदि विषयों पर आधारित उत्कृष्ट मॉडलों के माध्यम से दर्शकों को ज्ञानवर्धक अनुभव प्रदान किया।
इसी क्रम में संगीत, कला, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, कंप्यूटर, वाणिज्य तथा एस.सी.एफ.एस. विभाग सहित सभी विभागों ने अपने-अपने विषयों से संबंधित नवाचारी और आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि मैथिली ठाकुर ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “जब मैं स्वयं बाल्यावस्था में इस प्रकार के प्रदर्शन करती थी, तब भी इतने उत्कृष्ट और सृजनात्मक प्रयोग देखने को नहीं मिलते थे। आप सभी का कार्य अत्यंत सराहनीय है। मोदी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र अनंत मोदी जी ने भी संपूर्ण प्रदर्शनी का गहन अवलोकन किया। उन्होंने छात्राओं से उनके मॉडलों एवं विषय-वस्तु से संबंधित प्रश्न पूछे तथा संतोषजनक उत्तर प्राप्त होने पर मुक्त हृदय से उनकी प्रशंसा की।
दोपहर और सायंकाल के सत्रों में एथनिक विलेज थीम पर आधारित फूड स्टॉल्स और सांस्कृतिक वातावरण तैयार किया गया है। शाम को हॉन्टेड मेंसन मिस्ट्री, इडेंटिटी एंड इल्यूजन और प्रिज्म: शेड्स ऑफ बींग थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छ्त्राओं ने नृत्य, संगीत और रंगमंच की शानदार प्रस्तुतियां दी
इस अवसर पर मोदी विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री राघवेन्द्र अनंत मोदी, प्रोफेसर शिवपुरी, प्रेसीडेंट प्रो.(डॉ.) अशुतोष भारद्वाज, वाइस प्रेसीडेंट फाइनेंस एंड एडमिन संजीव कुमार अग्रवाल, रजिस्टरार विनोद पुरोहित एवं विभिन्न स्कूलों के डीन, पीआरओ डॉ. राजीव सिंह आदि मौजूद थे. मोदी विश्वविद्यालय इस दौरान मैथिली ठाकुर और उनके परिवार को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि मैथिली ठाकुर जैसे युवा कलाकार भारतीय संस्कृति और भक्ति संगीत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सभागार में मोदी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, प्राध्यापक, कर्मचारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मोदी विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और आमंत्रित अतिथियों से इस गरिमामय अवसर पर उपस्थित होकर संस्थापक दिवस समारोह को सफल बनाने की अपील की है।


