नारनौंद में कांग्रेस नेता जस्सी पेटवाड़ ने बढ़ाई सक्रियता, चाय कार्यक्रमों का आयोजन

0

 

हरियाणा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक जस्सी पेटवाड़ ने नारनौद विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। हालहि में पेटवाड़ को कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी दी है। नारनौंद विधानसभा के गांव पुठ्ठी में चाय कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से आर्शीवाद लेने पहुंचे कांग्रेस नेता का बुजुर्गो और नौजवानों ने खुले दिल से स्वागत किया। सभी ने उन्हें भरोषा दिलाया कि वे हर संघर्ष में उनके साथ हैं।

WhatsApp Image 2022 09 27 at 11.30.12
जस्सी पेटवाड़ दो दिनों तक पुट्ठी गांव में रहेंगें और वे 40 से अधिक चाय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस इस प्रकार के चाय कार्यक्रमो के साथ जन जन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा के नारनौंद में चाय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पार्टी का दावा है कि इस दौरान कई बड़े परिवार कांग्रेस में शामिल होंगे।
सोशल मीडिया पर सक्रियता से मिला लाभ
जस्सी पेटवाड़ सोशल मीडिया पर काफी समय से सक्रिय है। सोशल मीडिया की सहायता से कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करने के लिए पार्टी ने उन्हें सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद से नारनौद क्षेत्र में उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

WhatsApp Image 2022 09 27 at 11.30.11
गठबंधन सरकार की कमियों को करेंगे उजागर
जस्सी पेटवाड चाय कार्यक्रम में हरियाणा की गठबंधन सरकार की कमियों को उजागर करने का दावा कर रहें हैं। इससे पहले भी वे पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी सक्रिया भूमिका निभाते रहें हैं। अब देखना ये होगा कि हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस में नई जान फूंकने में जस्सी पेटवाड़ किस प्रकार की भूमिका निभाते हैं। हरियाणा की राजनीति की बात करें तो यहां की हवा कुछ बदली बदली नजर आ रही है अभी हाल ही आम आदमी पार्टी प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की गणबंधन सरकार को घेरने का प्रयास किया था जब वे हिसार आए तो उन्होने संकेत यही दिए कि हरियाणा में आगमी चुनाव में आप की पूरी सक्रियता देखने को मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here