कैंपस स्कूल के तनिष्क ने डिस्कस थ्रो में जिला स्तर पर हासिल किया प्रथम स्थान

0

Campus Schoolचौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कैंपस स्कूल के तनिष्क ने जिला स्तरीय एथलेटिक(डिस्कस थ्रो) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह जानकारी देते हुए स्कूल के नियंत्रण अधिकारी डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि महावीर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। स्कूल के प्रधानाचार्य सोमा सेखरा सर्मा धूलिपाल, खेल अध्यापिका बक्शो व अन्य स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here