पंजाब नैशनल बैंक, मण्डल कार्यालय हिसार द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान

0

पंजाब नैशनल बैंक, मण्डल कार्यालय हिसार द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान

गंगवा , हिसार में मण्डल प्रमुख श्रीमती अंजु मित्तल की उपस्थिती व श्री अशोक गर्ग, आयुक्त , नगर निगम हिसार की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक श्री उपेंद्र कुमार , मुख्य प्रबन्धक श्री चरणजीत जुनेजा , मुख्य प्रबन्धक श्री गुरमीत छाबड़ा, मुख्य प्रबन्धक श्री भूपेन्द्र सैनी , अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री जगमोहन शर्मा , निदेशक आर-सेटी श्री कुलबीर सिंह व हिसार मण्डल के अंतर्गत आने वाली शाखाओं के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

मण्डल प्रमुख श्रीमती अंजु मित्तल ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर सक्रिय है। इस महामारी की दूसरी लहर प्रथम लहर से भी ज्यादा सक्रिय व भयंकर है । हमारे आस –पास हो रही घटनाओं से हम अंदाज़ा लगा सकते हैं कि ऑक्सीज़न की कमी के कारण जाने कितने ही लोगों की जानें चली गई। ऑक्सीज़न की कमी का मुख्य कारण धरती से वृक्षों की कमी है । वृक्ष हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और मनुष्य व प्रकृति के बीच संतुलन बनाते हैं । इन्हीं कारणों से भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष जुलाई माह के प्रथम सप्ताह को वन महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसलिए इस वर्ष कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत पंजाब नैशनल बैंक, मण्डल कार्यालय हिसार व इसके अंतर्गत आने वाली समस्त शाखाओं द्वारा वन महोत्सव मनाया जा रहा है।

श्रीमती अंजु मित्तल ने बताया कि पंजाब नैशनल बैंक , मण्डल कार्यालय हिसार द्वारा वन महोत्सव सप्ताह के दौरान लगभग 1500 से 2000 पौधे लगाए जाएंगे । इस सप्ताह के दौरान दिनांक 02.07.2021 को पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हिसार, दिनांक 05.07.2021 को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी, गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार में पौधरोपण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त हिसार मण्डल के अंतर्गत आने वाले जिले हिसार व भिवानी की प्रत्येक शाखा द्वारा शाखा परिसर के आस पास 10 पौधे लगाए जाएंगे। जिन कार्यालयों में पर्याप्त स्थान नहीं है, उन शाखाओं द्वारा किसी भी नजदीकी विद्यालय या महाविद्यालय में पौधे लगाए जाएंगे एवं शाखा परिसर हेतु गमलों का प्रयोग किया जाएगा जिसमें छोटे छोटे आक्सीजन देने वाले पौधे लगाए जाएंगे।

WhatsApp Image 2021 07 02 at 11.54.30 AM

इस अवसर पर श्री अशोक गर्ग , आयुक्त , नगर निगम हिसार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पंजाब नैशनल बैंक मण्डल कार्यालय हिसार की इस आयोजन हेतु प्रशंसा की । उन्होने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक सदा से ही देश सेवा के लिए तत्पर रहता है।यह बैंक 127 वर्ष की लंबी अवधि से लोगों को सेवाएँ प्रदान कर रहा है । कोरोना काल में भी जब देशव्यापी लोकडाउन घोषित किया गया , तब भी बैंक कर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए निरंतर अपनी सेवाएँ प्रदान की। बैंक कर्मी सच्चे कोरोना योद्धा हैं। मण्डल कार्यालय हिसार द्वारा किया जा रहा वृक्षारोपण का कार्य एक सराहनीय प्रयास है। कोरोना की दूसरी लहर में जो ऑक्सीज़न की कमी देखने को मिली है , उससे यही सबक मिलता है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की महामारी से बचना है तो धरती को हरा भरा रखना होगा ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here