[ad_1]
चिंतपुर्णी14 दिन पहले
- कॉपी लिंक
मुनीष ने बताया की मां के दरबार में मन्नत पूरी होने पर उन्होंने यह ऑल्टो कार भेंट की है।
धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में एक श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर ऑल्टो कार मां के चरणों में भेंट की है। दिल्ली के श्रद्धालु मुनीष मित्तल ने पत्नी कविता मित्तल के साथ चिंतपूर्णी माता के दर्शन करने के बाद मंदिर न्यास के सह आयुक्त व एसडीएम अंब मनीष यादव और मंदिर अधिकारी रोहित जाल्टा को मंदिर प्रांगण में कार की चाबी सौंपी।
मुनीष ने बताया की मां के दरबार में मन्नत पूरी होने पर उन्होंने यह ऑल्टो कार भेंट की है। पुजारी संदीप कालिया ने श्रद्धालु से विधिवत पूजा अर्चना करवाई। मंदिर सहायक आयुक्त ने बताया माता श्रद्धालुओं की चिंता हर देती है। मनाेकामना पूरी होने पर श्रद्धालु मन्नत अनुसार मां के चरणाें में भेंट करते हैं।
[ad_2]
Source link

