अनुच्छेद 370 की वर्षगांठ पर हाई अलर्ट, कड़ी सुरक्षा के बीच लाल चौक पर लहराया तिरंगा

0
श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच लाल चौक पर लहराया तिरंगा

श्रीनगर, जम्मू कश्मीर : जम्मू-कश्मीर से (Artical 370) अनुच्छेद 370 हटाए जाने की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। कई राजनीतिक दलों द्वारा विरोध-प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए लाल चौक के घंटा घर और आसपास के इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारी पूरे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इसी बीच कुलगाम के एक बीजेपी कार्यकर्ता ने कड़ी सुरक्षा के बीच लाल चौक के क्लॉक टावर पर तिरंगा फहराया। फिलहाल पूरे इलाके में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here