ड्राइवर ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सत्ताधारी कांग्रेस के नेताओं की आलोचना की थी
तेलंगाना:Telangana Bus Driver डीजल-पेट्रोल प्रदर्शन पर टिप्पणी के बाद बस ड्राइवर सेवा से बाहर, विपक्ष ने सरकार को घेरा
हैदराबाद, 26 मई (TNT)। तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) ने एक निजी किराए की बस के ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया है।
आरोप है कि ड्राइवर ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सत्ताधारी कांग्रेस के नेताओं की आलोचना की थी।
टीजीएसआरटीसी ने निजी किराए की बस (पीएचबी) के मालिक को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि ड्राइवर को तत्काल प्रभाव से पीएचबी सेवाओं से हटा दिया जाए।Telangana Bus Driver
ड्राइवर अशोक सोमवार को जब बस लेकर जगतियाल से धर्मपुरी जा रहा था तो उसने सड़क पर जगतियाल में विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं की आलोचना करते हुए कुछ टिप्पणियां की थीं।
खबरों के मुताबिक, उसने प्रदर्शनकारियों को सलाह दी थी कि वे किसानों से उनकी उपज खरीदने पर ध्यान दें। राज्य मंत्री अड्लूरी लक्ष्मण और कांग्रेस के विधायक भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल थे।Telangana Bus Driver
जगतियाल डिपो मैनेजर ने पीएचबी के मालिक चुक्का वेणुगोपाल को लिखे पत्र में बताया कि कांग्रेस के धर्मपुरी मंडल अध्यक्ष सी. लक्ष्मण ने शिकायत की है कि पीएचबी ड्राइवर ने उन कांग्रेस नेताओं की आलोचना की, जो वारंगल में आरडीओ कार्यालय के बाहर धरना दे रहे थे।Telangana Bus Driver
अशोक ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए सफाई दी कि वह अपने गांव के ही एक व्यक्ति से बात कर रहा था, जो उस धरने में शामिल था
अशोक ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए सफाई दी कि वह अपने गांव के ही एक व्यक्ति से बात कर रहा था, जो उस धरने में शामिल था। उसने कहा कि उसने उस व्यक्ति से कहा था कि डीजल या पेट्रोल की बात करने के बजाय उन्हें पहले किसानों से कपास और मक्का खरीदने पर ध्यान देना चाहिए।
उसने किसी भी राजनीतिक दल या नेता की आलोचना करने से इनकार किया और कहा कि उसने केवल किसानों के बारे में बात की थी।
विपक्षी दलों ने ड्राइवर को नौकरी से हटाने के लिए सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि सरकार ने अशोक को सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया, क्योंकि उसने कहा था कि सरकार को गोदामों में फंसी मक्का और कपास की फसल को तुरंत खरीद लेना चाहिए।
उन्होंने मांग की कि अशोक को तत्काल उसकी नौकरी पर वापस रखा जाए। उन्होंने आगे कहा कि यह तानाशाही रवैया, जिसके तहत सवाल पूछने पर लोगों को नौकरी से निकाल दिया जाता है, अब खत्म होना चाहिए।
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता और पूर्व मंत्री टी. हरीश राव ने ड्राइवर के खिलाफ की गई इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।
Telangana Bus Driver हरीश राव ने कहा कि अशोक भले ही एक ड्राइवर हो, लेकिन वह एक किसान परिवार से आता है, और इसीलिए उसने नेताओं से किसानों की फसल खरीदने का आग्रह किया था। अशोक का किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है, और उन्होंने मांग की कि ड्राइवर को उसकी नौकरी पर वापस रखा जाए। उन्होंने कहा कि बीआरएस अशोक के परिवार के साथ खड़ी रहेगी और उनकी तरफ से कानूनी लड़ाई भी लड़ेगी।
Telangana Bus Driver तेलंगाना रक्षा समिति (टीआरएस) की नेता के. कविता ने कहा कि कांग्रेस, जो विपक्ष में रहते हुए लोकतंत्र पर बड़े-बड़े भाषण देती थी, अब सत्ता में आने के बाद लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। जगतियाल डिपो के आरटीसी ड्राइवर को, जिसने मंत्री और कांग्रेस विधायकों से किसानों द्वारा बड़ी मेहनत से उगाई गई फसल खरीदने का सुझाव दिया था, उसकी ड्यूटी से हटा दिया गया है।
उन्होंने कहा, “लोकतंत्र को बहाल करना सातवीं गारंटी है। क्या जनता की सरकार का मतलब यह है कि जो लोग सवाल उठाते हैं, उनकी रोजी-रोटी छीन ली जाए? इसीलिए हम इसे एक जहरीली सरकार कह रहे हैं। आरटीसी ड्राइवर अशोक को वापस काम पर रखा जाना चाहिए। जो किसान अपनी फसल बेचने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें मदद मिलनी चाहिए।”
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ड्राइवर को वापस काम पर नहीं रखा गया तो उनकी पार्टी टीआरएस विरोध प्रदर्शन करेगी।
एएसएच/डीकेपी


