पंजाब मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग जांच Sanjeev Arora ED raid

0
पंजाब मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग जांच Sanjeev Arora ED raid

सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पुराने मामले और कुछ जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं के शक के आधार पर

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच Sanjeev Arora ED raid चंडीगढ़, 17 अप्रैल (TNT)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी की। सुबह-सुबह लुधियाना में उनके घर में ईडी की टीम पहुंची और बाहर केंद्रीय पुलिस बल को तैनात किया गया है। मंत्री संजीव अरोड़ा के सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि उनके कुछ अन्य ठिकानों पर भी एक साथ तलाशी ली गई। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पुराने मामले और कुछ जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं के शक के आधार पर की जा रही है।

जांच को लेकर कई तरह की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में तेज

Sanjeev Arora ED raid हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक ईडी की तरफ से विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन जांच को लेकर कई तरह की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई हैं। इस पर आम आदमी पार्टी की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है। ‘आप’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “ईडी ने अब पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के यहां छापा मारा है। यह एक साफ पैटर्न है। भाजपा किसी भी राज्य चुनाव की तैयारी इसी तरह शुरू करती है।”

तीन दिन में पंजाब में आम आदमी पार्टी के खिलाफ ईडी की ये दूसरी रेड

Sanjeev Arora ED raid वहीं पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी इस कार्रवाई पर कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “तीन दिन में पंजाब में आम आदमी पार्टी के खिलाफ ईडी की ये दूसरी रेड है। अब पंजाब केबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के यहां ईडी ने रेड की है। केंद्र सरकार ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। अब ये लोकतांत्रिक व्यवस्था का दिखावा भी नहीं कर रहे, तानाशाही डिक्लेयर कर दी है।Sanjeev Arora ED raid

जांच कथित तौर पर फंड से जुड़े मामलों और यूनिवर्सिटी से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर

Sanjeev Arora ED raid पश्चिम बंगाल में जो ईडी के साथ होता है वो सही ही होता है फिर तो।” इससे पहले 15 अप्रैल को भी ईडी ने आम आदमी पार्टी से जुड़े राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल और उनके परिवार से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान गुरुग्राम, पंजाब और जालंधर समेत कई जगहों पर एक साथ कार्रवाई की गई थी। जांच कथित तौर पर फंड से जुड़े मामलों और यूनिवर्सिटी से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर की जा रही थी। —आईएएनएस पीआईएम/एएस

“ED क्या है?” “मनी लॉन्ड्रिंग केस” “पंजाब की राजनीति” “राजनीतिक छापेमारी”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here