NEET Paper Leak Case: शुभम खैरनार की CBI कस्टडी 5 दिन बढ़ी, बाकी आरोपी 2 जून तक जेल

0
NEET Paper Leak Case: शुभम खैरनार की CBI कस्टडी 5 दिन बढ़ी, बाकी आरोपी 2 जून तक जेलआरोपियों को 2 जून तक न्यायिक हिरासत
New Delhi: An accused is taken into custody after being produced before the Rouse Avenue Court, which remanded five individuals accused in the NEET paper leak case to judicial custody till June 02 in New Delhi on Wednesday, May 20, 2026. (Photo: IANS)

सीबीआई ने पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के आरोप में गिरफ्तार कुल छह आरोपियों को कोर्ट में पेश किया

नीट पेपर लीक केस NEET Paper Leak Case में शुभम खैरनार की सीबीआई कस्टडी 5 दिन बढ़ी, अन्य आरोपियों को 2 जून तक न्यायिक हिरासत नई दिल्ली, 20 मई (TNT)। नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्य आरोपी माने जा रहे शुभम खैरनार की सीबीआई कस्टडी पांच दिनों के लिए बढ़ा दी है। वहीं, मामले में गिरफ्तार बाकी पांच आरोपियों को अदालत ने 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। दरअसल, सीबीआई ने पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के आरोप में गिरफ्तार कुल छह आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।

इनमें महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा से गिरफ्तार आरोपी शामिल

NEET Paper Leak Caseइनमें महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा से गिरफ्तार आरोपी शामिल हैं। कोर्ट में पेश किए गए आरोपियों में नासिक निवासी शुभम खैरनार, जयपुर के मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल, गुरुग्राम के यश यादव तथा महाराष्ट्र के अहिल्या नगर निवासी धनंजय लोखंडे के नाम शामिल हैं। सीबीआई ने कोर्ट से शुभम खैरनार की कस्टडी बढ़ाने की मांग की। एजेंसी का कहना था कि हाल ही में गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों के साथ शुभम खैरनार का सामना कराना जरूरी है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को लेकर भी उससे आगे पूछताछ की जानी है।

शुभम खैरनार के वकील ने सीबीआई की कस्टडी बढ़ाने की मांग का विरोध किया

NEET Paper Leak Case जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि मामले में आगे रिकवरी भी करनी है और जांच के सिलसिले में शुभम खैरनार को महाराष्ट्र लेकर जाना पड़ेगा। सीबीआई ने बाकी पांच आरोपियों, मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे, को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार किया। इसके बाद कोर्ट ने सभी पांच आरोपियों को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। वहीं, शुभम खैरनार के वकील ने सीबीआई की कस्टडी बढ़ाने की मांग का विरोध किया।NEET Paper Leak Case

नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामला देशभर में चर्चा का विषय

NEET Paper Leak Case बचाव पक्ष ने अदालत में कहा कि सात दिनों की पूछताछ के दौरान सीबीआई को क्या मिला, यह एजेंसी को कोर्ट के सामने स्पष्ट करना चाहिए। नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लगातार हो रही गिरफ्तारियों और पूछताछ के बीच अब जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। —आईएएनएस वीकेयू/एबीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here