Delhi Police Action विमान से उतरने से पहले ही कार्रवाई: दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट में घुसी पुलिस
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (TNT)। Delhi Police Action कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके, को-कन्वीनर सौरव दास और प्रवक्ता आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने उनकी फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया है।
सीजेपी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान के अंदर घुसे जिसमें अभिजीत दिपके राष्ट्रीय राजधानी आ रहे थे। फ्लाइट कुछ मिनट पहले ही आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी।Delhi Police Action
हिरासत के दौरान अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा, “मैं यहां गिरफ्तार होने के लिए आया हूं। मुझे गिरफ्तार करो।”
सीजेपी ने ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए यह भी जानकारी दी कि पार्टी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह को भी हिरासत में लिया गया है।
वहीं दूसरी ओर मुंबई पुलिस ने महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को डिटेन कर लिया है। वह अगस्त क्रांति मैदान की तरफ जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें डिटेन किया।Delhi Police Action
शनिवार सुबह ही पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया
इससे पहले शनिवार सुबह ही पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया था। ध्रुव राठी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी द्वारा जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली आए थे।Delhi Police Action
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस भी अलर्ट पर है। शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने आईएएनएस से कहा, “सीजेपी के विरोध को देखते हुए हमने शाहदरा जिले में अपने पूरे स्टाफ को अलर्ट पर रखा है। विशेष रूप से हमारे बॉर्डर एरिया में सात बॉर्डर पिकेट हैं जो गाजियाबाद जिले से जुड़ते हैं। मुख्य अप्सरा बॉर्डर पिकेट है, जहां हम अभी खड़े हैं। हमने यहां उचित कर्मियों को तैनात किया है, जिसमें हमारा स्थानीय स्टाफ, ट्रैफिक विभाग के साथ समन्वय में ट्रैफिक पुलिस कर्मी और अतिरिक्त बल शामिल हैं।”Delhi Police Action
प्रोटेस्ट को देखते हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले के भोपुरा बॉर्डर पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था
बता दें कि प्रोटेस्ट को देखते हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले के भोपुरा बॉर्डर पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था है। हर गाड़ी की चेकिंग कर रहे हैं। यहां पर जिले की पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस भी तैनात है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीसीपी राहुल अलवाल ने कहा कि कि धारा 163 लागू है। Delhi Police Action नई दिल्ली में कोई भी परमिशन नहीं है, तो इसलिए वहां आने-जाने वालों की सुरक्षा को देखते हुए हम सभी यहां पर तैनात हैं और चेकिंग कर रहे हैं। साथ ही, हमने बॉडी कैमरा लगाया है, जिससे कि रियल टाइम पता लग सके और दिल्ली पुलिस को बदनाम न किया जा सके।
–आईएएनएस


