Administration is not in favor of giving two hours exemption to fire crackers | पटाखे जलाने के लिए प्रशासन दो घंटे की छूट देने के पक्ष में नहीं

0

[ad_1]

चंडीगढ़7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
orig orig9511604524964 1604870817

फाइल फोटो

  • पंचकूला में रात 8 से 10 बजे पटाखे फोड़ने की अनुमति

हरियाणा में पहले पटाखे फोड़ने पर पूरी पाबंदी लगा दी गई थी, लेकिन रविवार को दिवाली के मौके पर दो घंटे की छूट दी गई है। रात 8 बजे से 10 बजे तक की छूट दी गई है। लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन फिलहाल इस तरह की छूट देने के पक्ष में नहीं है। हालांकि यहां पर भी व्यापारियों और कई लोगों की तरफ से प्रशासन से पटाखे फोड़ने को लेकर मांग की है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसके विरोध में है।

डंपिंग ग्राउंड जॉइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन दयाल कृष्ण का कहना है कि दिवाली के मौके पर पटाखे बेचने और जलाए जाने की मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि हमें पता है कि डंपिंग ग्राउंड में जब आग लगती है तो एयर पॉल्यूशन से लोगों की क्या हालत होती है। वहीं चंडीगढ़ के एडवाइजर की तरफ से इसको लेकर कहा गया कि सीनियर सिटीजंस और मरीजों की जिंदगियां ज्यादा महत्वपूर्ण है।

फैसले का विरोध…

पटाखा व्यापारी अब कोर्ट जाने की तैयारी में

पटाखा कारोबारी हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं। सोमवार को इसको लेकर याचिका भी दायर की जा रही है। चंडीगढ़ क्रैकर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी चिराग अग्रवाल ने कहा कि इस तरह का फैसला पहले लिया जाना चाहिए था। हालांकि ड्राॅ वाले दिन यानि 3 नवंबर को ही अफसरों की तरफ से सभी लाइसेंसियों को कहा था कि वे सामान न खरीदे या फिर एडवांस जमा न करवाएं।

व्यापारियों को शुक्रवार तक का टाइम दिया था। चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने प्रशासक को लेटर भेज कर मांग की है कि पाबंदी के फैसले पर पुर्नविचार की मांग की। वहीं आप चंडीगढ़ की तरफ से एडवाइजर मनोज परीदा को एक लेटर भेजा है जिसमें उन्होंने भी पटाखों की सेल को मंजूरी देने के लिए मांग की है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here