मैं उम्मीदवार नहीं था, होता तो बड़े अंतर से जीतते: ट्रंप का मिडटर्म नतीजों पर पहला बयान Donald Trump Midterm Results

0
मैं उम्मीदवार नहीं था, होता तो बड़े अंतर से जीतते: ट्रंप का मिडटर्म नतीजों पर पहला बयान Donald Trump Midterm Results

Donald Trump Midterm Results मैं इन नतीजों को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं

वाशिंगटन, 4 नवंबर (TNT)। Donald Trump Midterm Results अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म इलेक्शन के नतीजों पर पहली बार बयान दिया। उन्होंने कहा कि क्योंकि वो चुनाव नहीं लड़ रहे थे इसलिए पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पहली प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने लिखा, “चुनाव में मैं उम्मीदवार नहीं था। अगर मैं उम्मीदवार होता, तो हम बहुत बड़े अंतर से जीतते!”

हालांकि रिपब्लिकन उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार करते हुए ट्रंप ने लोगों से अपील की थी कि वोट डालते समय ये सोचें कि उम्मीदवार वो खुद (ट्रंप) हैं।

हम डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करेंगे

वहीं, ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी हार स्वीकार की। उन्होंने कहा, “मैं इन नतीजों को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। हम डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करेंगे। उनके साथ काम करने को लेकर हम उत्साहित हैं। उम्मीद है कि हम कोई रास्ता निकाल लेंगे।”

मंगलवार को अमेरिका में मिडटर्म चुनाव संपन्न हुआ। शुरुआती नतीजों में राष्ट्रपति ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी साफतौर पर पिछड़ती दिख रही है। वहीं विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने दोनों सदनों में बढ़त बना ली है।Donald Trump Midterm Results

सीनेट में बहुमत के लिए 51 सीटों की जरूरत

प्रतिनिधि सभा में कुल 435 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव हुए। शुरुआती रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 147 सीटों पर आगे चल रही है। राष्ट्रपति ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी 88 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।Donald Trump Midterm Results

वहीं, सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए। इनमें भी डेमोक्रेट्स आगे चल रहे हैं। सीनेट में बहुमत के लिए 51 सीटों की जरूरत होती है।

सीनेट में रिपब्लिकन के पास 53 सीटें,जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 45

फिलहाल सीनेट में रिपब्लिकन के पास 53 सीटें हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 45। इसके अलावा 2 निर्दलीय सांसद भी हैं, जो डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करते हैं। इस तरह दोनों पक्षों के बीच सीटों का अनुपात 53-47 है।Donald Trump Midterm Results

फ्लोरिडा में गवर्नर पद के लिए हुए चुनाव में बायरन डोनाल्ड्स जीते तो यहीं से प्रतिनिधि सभा की सीट भारतीय मूल की पिया डांडिया ने अपने नाम की।

–आईएएनएस

केआर/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here