The administration will file a petition in Chandigarh Crackers Association court today against the ban on selling and running firecrackers | प्रशासन ने पटाखों को बेचने व चलाने पर लगाई पाबंदी के खिलाफ आज चंडीगढ़ क्रेकर्स एसोसिएशन कोर्ट में दाखिल करेगा याचिका

0

[ad_1]

चंडीगढ़21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
crekers 1 1604895337

शहर में पटाखे बेचने वाले कारोबारियों की ओर से प्रशासन के निर्णय पर शनिवार को विरोध दर्ज किया था। आज कोर्ट में याचिका करने जा रहे। फाइल फोटो

  • पटाखा कारोबारियों का कहना है कि प्रशासन उन्हें पहले बता देता अपने निर्णय का

चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इस साल दिवाली के मौके शहर में पटाखे बेचने और चलाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। प्रशासन की ओर से पटाखे चलाने से फैलने वाले प्रदूषण और कोरोना संक्रमण को लेकर ऐसा निर्णय लिया गया।

वहीं शहर में पटाखे बेचने का कारोबार करने वालों का कहना है कि प्रशासन की ओर से एकाएक ऐसा निर्णय लेकर उनके साथ धोखा किया है। चंडीगढ़ क्रेकर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट देवेंदर गुप्ता ने कहा है कि जब प्रशासन को पता था कि पटाखों से प्रदूषण फैलेगा और संक्रमण है तो फिर स्टॉल लगाने के लिए ड्रॉ क्यों निकाला गया।

गुप्ता ने कहा कि ड्रॉ निकालने तक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्होंने पटाखे खरीदने के लिए लाखाें रूपए की टोकन मनी पटाखों के थोक विक्रेताओं को दे दी जो अब वापस नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि वे प्रशासन के एक तरफा निर्णय के खिलाफ आज कोर्ट में याचिका दायर कर रहे है ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

इससे पहले चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने प्रशासक को लेटर भेज कर मांग की थी कि पाबंदी के फैसले पर फिर से विचार करने की मांग की। शहर की आम आदमी पार्टी की ओर से एडवाइजर मनोज परिदा को एक लेटर भेजा है जिसमें उन्होंने भी पटाखों की सेल को मंजूरी देने के लिए मांग की है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here