HIFA International Film Festival Haryana हरियाणा में पहली बार HIFA का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, SUPVA विशेष सहयोगी और स्टेज प्रमुख प्रायोजक

0
HIFA International Film Festival Haryana हरियाणा में पहली बार HIFA का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, SUPVA विशेष सहयोगी और स्टेज प्रमुख प्रायोजक

HIFA International Film Festival Haryana हरियाणा में पहली बार होगा HIFA का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

रोहतक।(TNT )HIFA International Film Festival Haryana हरियाणवी भाषा, संस्कृति और सिनेमा को अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सक्रिय हरियाणवी इनोवेटिव फ़िल्म एसोसिएशन (हाइफ़ा) द्वारा इस वर्ष अपने पहले दो दिवसीय इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ हाइफ़ा (IFFH) यानी हरियाणा इंटरनेशनल फ़िल्म अवार्ड का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 19 और 20 सितंबर को रोहतक स्थित सुपवा (दादा लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स) व स्टेज ऐप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

सिनेमा और कला को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच

HIFA International Film Festival Haryana हाइफ़ा अध्यक्ष जनार्दन शर्मा और सचिव रामपाल बल्हारा की आधिकारिक घोषणा के बाद इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ हाइफ़ा के लिए देश-विदेश से फिल्मों की प्रविष्टियां मार्च माह से आमंत्रित की गईं। फेस्टिवल में फीचर फिल्म, रीजनल फिल्म, शॉर्ट फिल्म, लॉन्ग शॉर्ट फिल्म, शॉर्ट एवं लॉन्ग डॉक्यूमेंट्री, स्टूडेंट फिल्म, मोबाइल फिल्म, लॉन्ग एवं शॉर्ट एनीमेशन, म्यूजिक वीडियो जैसी विभिन्न श्रेणियों में प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।

HIFA International Film Festival Haryana इन विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ फिल्मों एवं प्रतिभाओं को बेस्ट कैटेगरी अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही चयनित एवं चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल के दौरान किया जाएगा, जिससे फिल्मकारों को अपनी रचनात्मकता को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

मुख्य अतिथि एवं विशेष आकर्षण

फेस्टिवल का अवार्ड वितरण समारोह भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। समारोह में कमिश्नर एवं आयुक्त, PRO, पब्लिक रिलेशंस, आर्ट एंड कल्चर एवं माइनिंग डिपार्टमेंट, IAS श्री के.एम. पांडुरंग की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

फेस्टिवल के दौरान सिनेमा और अभिनय की बारीकियों से रूबरू कराने के लिए बॉलीवुड एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा एवं अश्विन चौधरी की विशेष मास्टर क्लासेज आयोजित की जाएंगी। ये मास्टर क्लासेज युवा एवं उभरते फिल्मकारों और कलाकारों के लिए सीखने तथा अनुभवी फिल्म प्रोफेशनल्स से संवाद का महत्वपूर्ण अवसर होंगी।HIFA International Film Festival Haryana

कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्टर डायरेक्टर व हाइफ़ा फेस्टिवल के चेयरमेन यशपाल शर्मा, सुमित्रा हुड्डा पेडनेकर, राजू मान, अनूप लाठर, सुशील दहिया, रेखा वर्मा सरीन, लीला सैनी मीना मलिक, काका (पंजाबी सिंगर), प्रिंस कंवलजीत सिंह (पंजाबी अभिनेता), मासूम शर्मा सहित बॉलीवुड, पंजाबी एवं हरियाणवी सिनेमा के अनेक प्रमुख कलाकार एवं फिल्म जगत की हस्तियाँ शामिल होंगी। इसके साथ ही देश-विदेश के प्रतिष्ठित फिल्ममेकर, निर्देशक, निर्माता, कलाकार, तकनीशियन एवं सिनेमा से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनेंगे।

HIFA International Film Festival Haryana अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रेम, सौहार्द और सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने की पहल के तहत अफगानिस्तान, तुर्की, ईरान और फिलिस्तीन से आने वाली फिल्मों के लिए प्रविष्टि शुल्क निशुल्क रखा गया है। हाइफ़ा का यह प्रयास विभिन्न देशों की संस्कृतियों और सिनेमा को एक मंच पर लाने तथा आपसी समझ और मानवीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

HIFA International Film Festival Haryana हाइफ़ा फेस्टिवल की आयोजन कमेटी सदस्यों के अनुसार, इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ हाइफ़ा का आयोजन हरियाणा में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। यह फेस्टिवल हरियाणा की धरती पर देश-विदेश के फिल्मकारों, कलाकारों, निर्देशकों, लेखकों और तकनीशियनों को एक साथ लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

SUPVA होगी विशेष सहयोगी

उन्होंने कहा कि सुपवा के कुलपति इस आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग प्राप्त है तथा स्टेज ऐप के आर्थिक सहयोग से आयोजित होने वाला यह फेस्टिवल प्रदेश में फिल्म संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवा और उभरती प्रतिभाओं को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा।

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल हरियाणा में फिल्म संस्कृति को नई दिशा देने की पहल

HIFA International Film Festival Haryana फेस्टिवल में फिल्मों के प्रदर्शन के साथ सिनेमा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य स्थापित फिल्मकारों और कलाकारों के साथ नई प्रतिभाओं को संवाद, मार्गदर्शन और सीखने का अवसर उपलब्ध कराना है। हाइफ़ा का यह पहला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल हरियाणा में फिल्म संस्कृति को नई दिशा देने की पहल है।

संस्था का प्रयास है कि इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ हाइफ़ा (IFFH) आने वाले वर्षों में देश-विदेश के फिल्मकारों के लिए एक प्रतिष्ठित मंच के रूप में अपनी पहचान बनाए और हरियाणा की भाषा, संस्कृति एवं प्रतिभाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाए।

IANS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here