The state government is in Punjab and the central government is finished farming, you do not exist | राज्य सरकार पंजाब काे और केंद्र सरकार किसानी काे कर रही खत्म, आप का वजूद नहीं

0

[ad_1]

अमृतसर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
orig tt 2 1604881570
  • कहा-सत्ता में आने पर अमृतसर को बनाएंगे दुनिया का खूबसूरत नगर

शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पंजाब को तबाह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर उसी अंदाज में सूबे की किसानी को खत्म करने की बात कही।

आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए सुखबीर ने कहा कि उसका वजूद खत्म हो गया है। वह रविवार को भाजपा के पूर्व प्रवक्ता एडवोकेट आरपीएस मैनी को अकाली दल में शामिल करवाने के दौरान मीडिया से रूबरू हो रहे थे।

सुखबीर ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ मुख्यमंत्री की भूमिका किसान और पंजाब हितैषी नहीं है। दिल्ली में धरने पर बैठने को ड्रामा करार देते हुए कहा कि होना तो यह चाहिए था कि प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री पर दबाव बनाते लेकिन ऐसा नहीं किया।

जो आदमी अपने फार्म हाउस से बाहर नहीं निकलता उससे क्या उम्मीद की जाए। उन्होंने दावा किया कि 2022 के चुनावों के बाद जब उनकी सरकार बनी तो अमृतसर को दुनिया का बेहतरीन नगर बनाएंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here