Fire in private hotel near Tarahall, loss of two lakhs; The fire is under control after an hour of hard work | ताराहाॅल के पास निजी हाेटल में आग, दाे लाख का नुकसान; एक घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू

0

[ad_1]

शिमला10 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
orig fire11590605793 1604015891

फाइल फोटो

शहर में आग लगने के मामलाें में अब लगातार बढ़ाेतरी हाे रही है। बीते 48 घंटाें में तीन जगह आग लगने के मामले सामने आए हैं। अब बीती बुधवार देर रात काे ताराहाॅल के समीप एक निजी हाेटल में आग लग गई। इसमें करीब दाे लाख का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक आग करीब 11 बजकर 20 मिनट पर होटल के एटीक में लगी।

आग की लपटें काफी ज्यादा थी। अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और समय रहते आग पर काबू पाया। इससे करोड़ों का नुकसान होने से बचा लिया गया। आग बुझाने के लिए विभाग के कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और आसपास के होटल और घरों को आग से बचा लिया गया।

तीनों अग्निशमन स्टेशन बालूगंज, माल रोड और छोटा शिमला के फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां और करीब 40 कर्मी मौके पर पहुंचे थे। फायर विभाग के अधिकारियाें का कहना है कि आग लगने का कारणों का अभी तक पता नही लग पाया है। आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here