[ad_1]
रायपुररानी21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायपुररानी के समीपी गंदगी का सफाई कार्य शनिवार को भी चला। उल्लेखनीय है कि स्कूल के समीपी प्रतिदिन गंदगी की सफाई का कार्य चलता है। गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय समीपी होने से यहां पर जमा गंदगी की सफाई प्रतिदिन करवाई जाती है क्योंकि गंदगी जमा होने से यहां पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा बना रहता है।
हाईवे सड़क से गुजरने वाले लोगों को भी गंदगी के ढेरों से असुविधा न हो तथा नजदीक रहने वाले घरों के ग्रामीणों तथा दुकानों में आने वाले ग्राहकों को भी असुविधा न हो इसलिए प्रतिदिन सफाई करवाई जाती है। यहां से गंदगी की सफाई होने से आवाजाही को राहत मिलती है।
[ad_2]
Source link

