[ad_1]
पिंजौर20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
76 पेटी संतरा मार्का पकड़ी गई देसी शराब।
पिंजौर ब्लॉक के गांव कीरतपुर से एक व्यक्ति के घर से भारी मात्रा में रखी गई अवैध रूप से शराब की खेप पकड़ी गई। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम लाइंग टीम व सीआईडी के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा गया। जिसमें गांव कीरतपुर में स्थित एक तूड़ी वाले कमरे में से 76 पेटी संतरा मार्का देसी शराब पकड़ी गई।
सीएम लाइंग टीम के अधिकारी सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी जिसके पश्चात उन्होंने अवैध शराब को पकड़ने के लिए छापेमारी की और उस दौरान यह अवैध शराब पकड़ी गई। इस मौके पर उनके साथ सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, एक्साइज इंस्पेक्टर सोनू यादव, सीआईडी से हितेश, पिंजौर से सब इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह अपनी पुलिस टुकड़ी के साथ मौजूद रहे ।
[ad_2]
Source link

