Haryana Gramin Bank को मिला ‘Best Performing RRB During FY 2025-26 – Northern Region’ का पुरस्कार

0
Haryana Gramin Bank को मिला ‘Best Performing RRB During FY 2025-26 - Northern Region’ का पुरस्कार

Haryana Gramin Bank BIRD लखनऊ में NABARD चेयरमैन ने सौंपा सम्मान

रोहतक TNT Haryana Gramin Bank को वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए NABARD द्वारा ‘Best Performing RRB During FY 2025-26 – Northern Region’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

BIRD, लखनऊ में आयोजित ग्रामीण बैंकों की समीक्षा बैठक में NABARD के अध्यक्ष डॉ. शाजी के. वी. ने यह पुरस्कार Haryana Gramin Bank के अध्यक्ष श्री सुमंत कुमार को प्रदान किया। इस अवसर पर NABARD के DMD श्री राकेश कश्यप तथा बैंक के निदेशक श्री विवेक रघुवंशी भी उपस्थित रहे।
यह सम्मान बैंक के समग्र प्रदर्शन, ग्रामीण बैंकिंग एवं वित्तीय समावेशन की दिशा में किए गए प्रयासों की मान्यता है। बैंक प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण एवं सामूहिक प्रयासों को दिया तथा वर्षों से बैंक पर विश्वास बनाए रखने वाले ग्राहकों का विशेष आभार व्यक्त किया।Haryana Gramin Bank
WhatsApp Image 2026 09 22 at 12.42.09 1

प्रायोजक बैंक PNB और RBI का जताया आभार

Haryana Gramin Bank बैंक ने अपने प्रायोजक बैंक पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय रिज़र्व बैंक तथा NABARD के निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया। बैंक ने ग्राहकों को आधुनिक एवं बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने तथा समाज, प्रदेश एवं देश की प्रगति में योगदान देते हुए ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य की दिशा में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

ians

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here