संसद में भारी हंगामा: वेल में आने और प्लेकार्ड दिखाने पर मिलेगी कार्रवाई की चेतावनी

0
संसद में भारी हंगामा: वेल में आने और प्लेकार्ड दिखाने पर मिलेगी कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्ली, 5 अगस्त ।: संसद के मानसून सत्र में बुधवार को भी दोनों सदनों—लोकसभा और राज्यसभा—में हंगामा जारी रहा। सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके कारण लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक और राज्यसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।

सभापति की चेतावनी: राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सख्त लहजे में कहा कि सदस्य सदन के वेल (Well) में न आएं और प्लेकार्ड (तख्तियां) न दिखाएं। उन्होंने साफ किया कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें बोलने का मौका नहीं मिलेगा।

  • हंगामे की भेंट चढ़ा शून्यकाल चेतावनी के बावजूद विपक्षी सांसदों की नारेबाजी और प्रदर्शन जारी रहा। हंगामे के कारण राज्यसभा और लोकसभा दोनों में शून्यकाल (Zero Hour) और प्रश्नकाल (Question Hour) की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here