दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने 30 छात्रों को किया सस्पेंड, आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी Aryan Mann DUSU protest

0
दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने 30 छात्रों को किया सस्पेंड, आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी Aryan Mann DUSU protest

दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड कर दिया

दिल्ली:Aryan Mann DUSU protest हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी नई दिल्ली, 27 अप्रैल (TNT)। दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें छात्र संघ के चार पदाधिकारी भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, 8 और 9 अप्रैल को हुए सालाना फेस्ट के दौरान हिंसा और दुर्व्यवहार की कथित घटनाओं के बाद 20 से 25 अप्रैल के बीच नोटिस जारी किए गए थे।

संघ के पदाधिकारियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है

Aryan Mann DUSU protest बाद में एक नोटिस में कॉलेज प्रशासन ने कहा कि संघ के पदाधिकारियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इस फैसले की दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (डूसू) ने कड़ी आलोचना की है। डूसू के अध्यक्ष आर्यन मान ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मुझे हाल ही में पता चला कि लगभग 30 छात्रों को निलंबित कर दिया गया है।

30 छात्रों को इसलिए सस्पेंड किया गया है कि कॉलेज फेस्टिवल के लिए मना कर रहा था और छात्र इससे नाराज थे

Aryan Mann DUSU protest सबसे चिंताजनक बात यह है कि कॉलेज यूनियन के सदस्यों को भी निलंबित कर दिया गया है, जिन्हें लगभग 7,000 छात्रों ने चुनकर भेजा है।” उन्होंने कहा, “मैं खुद हंसराज कॉलेज का पास-आउट हूं और वहां तीन साल तक छात्र राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल रहा हूं। 30 छात्रों को इसलिए सस्पेंड किया गया है कि कॉलेज फेस्टिवल के लिए मना कर रहा था और छात्र इससे नाराज थे।”Aryan Mann DUSU protest

दबाव में फेस्टिवल करा दिया गया, लेकिन इसमें शिक्षकों ने छात्रों की कोई खास मदद नहीं की

Aryan Mann DUSU protest आर्यन मान ने कहा, “कॉलेज में हर बार फेस्टिवल होते हैं, लेकिन इस बार कॉलेज की ओर से फेस्ट से मना कर दिया गया। इसके खिलाफ छात्रों ने एक आंदोलन किया। इसी दबाव में फेस्टिवल करा दिया गया, लेकिन इसमें शिक्षकों ने छात्रों की कोई खास मदद नहीं की। इसके बाद अब छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है।” डूसू के अध्यक्ष आर्यन मान ने बताया कि वे कॉलेज की प्रिसिंपल से मुलाकात करेंगे। अगर उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी तो हम प्रदर्शन करेंगे। अगर हमें महीनों तक यह प्रदर्शन करना पड़े, तो हम वहां डटे रहेंगे। —आईएएनएस डीसीएच/

/education-news /delhi-news /student-politics /breaking-news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here