“ईरान का सख्त संदेश: शर्तों पर नहीं होगा फैसला, अमेरिका को सीख Iran former foreign minister statement

0
"ईरान का सख्त संदेश: शर्तों पर नहीं होगा फैसला, अमेरिका को सीख Iran former foreign minister statement

ईरान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने कहा कि कोई भी बातचीत शर्तों के आधार पर सफल नहीं हो सकती

‘ईरान के साथ शर्तों पर नहीं हो सकता फैसला, ये सीख ले अमेरिका’, पूर्व ईरानी विदेश मंत्री जरीफ Iran former foreign minister statement तेहरान, 12 अप्रैल (TNT)। ईरान और अमेरिका के बीच घंटों चली बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। दोनों पक्षों के बीच दो हफ्ते के सीजफायर पर मुहर लगी थी, जिसके बाद पाकिस्तान में यह बैठक हुई। वहीं ईरान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने कहा कि कोई भी बातचीत शर्तों के आधार पर सफल नहीं हो सकती है।

अमेरिका को सीखना चाहिए: आप ईरान पर शर्तें थोप नहीं सकते

Iran former foreign minister statement ईरान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने पूछा: “जानना चाहते हैं कि बातचीत सफल क्यों नहीं हुई?” ईरानी नेता ने अमेरिका उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस कथन को दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था, “उन्होंने (ईरान ने) हमारी शर्तें न मानने का फैसला किया है।” जरीफ ने लिखा, “कोई भी बातचीत कम से कम ईरान के साथ ‘हमारी/आपकी शर्तों’ के आधार पर सफल नहीं होगी। अमेरिका को सीखना चाहिए: आप ईरान पर शर्तें थोप नहीं सकते। सीखने में अभी भी देर नहीं हुई है।”

सरकारी न्यूज एजेंसी एसएनएन के अनुसार

Iran former foreign minister statement सरकारी न्यूज एजेंसी एसएनएन के अनुसार, ईरानी अधिकारियों ने कथित “जासूसी” के मामले में कम से कम 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस समूह पर सर्विस सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर समेत सेंसिटिव जगहों को शेयर करके अमेरिका और इजरायल के साथ मिलकर काम करने का आरोप था। एसएनएन ने कहा कि अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक्स, सैटेलाइट इक्विपमेंट और हथियार भी जब्त किए हैं।

ईरान ने हाल के झगड़े के बीच जासूसी के आरोप में दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया

Iran former foreign minister statement ईरान ने हाल के झगड़े के बीच जासूसी के आरोप में दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले साल अमेरिका और इजरायल के साथ 12 दिन की लड़ाई के बाद भी कई गिरफ्तारियां हुई थीं। हाल ही में एक बेहतर जासूसी कानून के तहत जासूसी के आरोपी लोगों को मौत की सजा और प्रॉपर्टी जब्त करने का प्रावधान है।

डिप्लोमैटिक सिस्टम देश के हितों को सुरक्षित रखने, उनकी रक्षा करने और उन्हें बचाने का एक टूल

Iran former foreign minister statement आईआरएनए न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई से पूछा गया कि क्या डिप्लोमेसी खत्म हो गई है, तो उन्होंने जवाब दिया, “डिप्लोमेसी कभी खत्म नहीं होती।” बगाई ने ईरानी मीडिया से कहा, “डिप्लोमैटिक सिस्टम देश के हितों को सुरक्षित रखने, उनकी रक्षा करने और उन्हें बचाने का एक टूल है। ईरान, पाकिस्तान और दोस्त और पड़ोसी देशों के बीच बातचीत जारी रहेगी।” —आईएएनएस केके/एएस Iran former foreign minister statement

“ईरान-अमेरिका संबंध” “मध्य पूर्व की राजनीति” “वैश्विक कूटनीति” “तेल संकट अपडेट”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here