
राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए एक्स पर एक वीडियो शेयर किया
सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- ‘राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने’Sabarimala gold theft case नई दिल्ली, 30 मार्च (TNT)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक झूठा आरोप लगाया, जिस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने करारा जवाब दिया और राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए एक्स पर एक वीडियो शेयर किया।
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली को संबोधित करते हैं, तो वह मंदिर, ईश्वर और धर्म के बारे में लंबे भाषण देते हैं, लेकिन जब केरल के सबरीमाला मंदिर से माकपा नेता सोने की चोरी करते हैं, तो पीएम मोदी इस पर कुछ नहीं बोलते हैं।
भाजपा द्वारा जारी वीडियो 23 जनवरी 2026 का है
Sabarimala gold theft case इसके बाद, भाजपा ने राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देते हुए, पीएम मोदी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी स्पष्ट रूप से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात करते हुए नज़र आ रहे हैं। भाजपा द्वारा जारी वीडियो 23 जनवरी 2026 का है, जब पीएम मोदी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि एलडीएफ की सरकार ने सबरीमाला मंदिर की परंपराओं को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
Sabarimala gold theft case पीएम मोदी ने कहा था कि अभी मंदिर से सोना चोरी होने की खबरें आ रही हैं। पीएम मोदी ने कहा था, ”मंदिर में से भगवान के पास से सोने की चोरी… मैं एक बात स्पष्ट कहना चाहता हूं, यहां (केरल) भाजपा की सरकार बनते ही आरोपों की सही जांच होगी और दोषियों की जगह जेल में होगी और ये मोदी की गारंटी है।” बता दें कि केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से कथित सोना चोरी का एक मामला सामने आया है।
Sabarimala gold theft case आरोप है कि मंदिर के गर्भगृह और मूर्तियों पर चढ़े करीब 4.5 किलो से अधिक सोने की हेराफेरी की गई। जांच एजेंसियों, खासकर एसआईटी और ईडी की पड़ताल में मुख्य पुजारी कंदरारु राजीवरु समेत पूर्व पदाधिकारियों सहित 13 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपों में सामने आया है कि मंदिर के तांबे के दरवाजों पर सोने की परत चढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। —आईएएनएस डीएससी

