बड़ी अपडेट! WhatsApp ला सकता है Username और Unique ID फीचर, प्राइवेसी होगी मजबूत WhatsApp Username Feature

0
बड़ी अपडेट! WhatsApp ला सकता है Username और Unique ID फीचर, प्राइवेसी होगी मजबूत WhatsApp Username Feature

इससे यूजर्स बिना फोन नंबर दिखाए आसानी से किसी दूसरे व्हाट्सएप यूजर को मैसेज, वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे

व्हाट्सएप यूजरनेम और यूनिक आईडी जैसे फीचर लाने की बना रहा योजना, बढ़ेगी प्राइवेसी WhatsApp Username Feature नई दिल्ली, 20 मार्च (TNT)। मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अब अपने प्लेटफॉर्म पर यूजरनेम और यूनिक आईडी जैसे फीचर लाने की योजना बना रहा है। इससे यूजर्स बिना फोन नंबर दिखाए आसानी से किसी दूसरे व्हाट्सएप यूजर को मैसेज, वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया फीचर जून 2026 में वैश्विक स्तर पर आ सकता है।

इसमें आम व्यक्ति और बिजनेस अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह यूनिक नाम या हैंडल रख पाएंगे

WhatsApp Username Feature इसमें आम व्यक्ति और बिजनेस अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह यूनिक नाम या हैंडल रख पाएंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा, “हम व्हाट्सएप पर जल्द ही यूजरनेम लाने को लेकर उत्साहित हैं, जिससे लोग अपने फोन नंबर साझा किए बिना नए दोस्तों, समूहों और व्यवसायों से जुड़ सकेंगे।” यह फीचर वैकल्पिक होने की उम्मीद है, जिससे उपयोगकर्ता चाहें तो फोन नंबर का उपयोग जारी रख सकेंगे। इस कदम का उद्देश्य रुकावट से बचना और यूजर्स को प्रतिद्वंद्वी प्लेटफॉर्म पर जाने से रोकना है।

व्हाट्सएप व्यवसायों के लिए एक गतिशील मूल्य निर्धारण मॉडल पर विचार कर रहा है

WhatsApp Username Feature इसके अलावा, रिपोर्टों के अनुसार, व्हाट्सएप व्यवसायों के लिए एक गतिशील मूल्य निर्धारण मॉडल पर विचार कर रहा है, जिसके तहत कंपनियां मार्केटिंग मैसेज भेजने के लिए वास्तविक समय में बोली लगा पाएंगी। रिपोर्टों के मुताबिक, इस नई प्रणाली का ट्रायल 2026 की दूसरी छमाही में शुरू होने की संभावना है और इसे 2027 में लागू किया जा सकता है। 50 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं वाला भारत, वैश्विक स्तर पर व्हाट्सएप के प्रमुख बाजारों में से एक बना हुआ है।

77 प्रतिशत निर्णयों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रभाव

WhatsApp Username Feature फरवरी में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में खुदरा खरीदारी के 77 प्रतिशत निर्णयों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रभाव है और मेटा प्लेटफॉर्म 96 प्रतिशत सोशल डिस्कवरी में अहम भूमिका निभा रहा है। मेटा और रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और क्रिएटर्स प्रोडक्ट डिस्कवरी को गति दे रहे हैं,

WhatsApp Username Feature क्योंकि 97 प्रतिशत उपभोक्ता रोजाना शॉर्ट वीडियो देखते हैं और फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बिताए गए समय का 60 प्रतिशत वीडियो देखने में व्यतीत होता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 72 प्रतिशत प्रोडक्ट डिस्कवरी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर होती है। —आईएएनएस एबीएस/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here