ऐतिहासिक गिरावट! डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 93 के पार, मध्य पूर्व तनाव का असर Rupee vs Dollar 93

0
ऐतिहासिक गिरावट! डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 93 के पार, मध्य पूर्व तनाव का असर Rupee vs Dollar 93
Rupee. (File Photo: IANS)

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले घरेलू मुद्रा 93 के स्तर के पार निकल गई

मध्य पूर्व में तनाव का असर! डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 93 के पार Rupee vs Dollar 93 मुंबई, 20 मार्च (TNT)। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को अब तक के सबसे निचले स्तर 93.12 पर पहुंच गया है। यह पहली बार है, जब अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले घरेलू मुद्रा 93 के स्तर के पार निकल गई है। डॉलर के मुकाबले रुपए का मूल्य 0.55 प्रतिशत गिरकर 93.12 हो गया है। बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 92.63 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक जोखिम से बचने के ट्रेंड के बीच रुपए पर लगातार दबाव का संकेत

Rupee vs Dollar 93 मध्य पूर्व में ईरान-अमेरिका, इजरायल के बीच युद्ध होने के बाद से घरेलू मुद्रा पर दबाव बना हुआ है और तब से यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले करीब 2 प्रतिशत लुढ़क चुकी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपया 92.8 के स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक जोखिम से बचने के ट्रेंड के बीच रुपए पर लगातार दबाव का संकेत देता है।

Rupee vs Dollar 93 एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि 93.00 से ऊपर लगातार बढ़त से तेजी का रुझान मजबूत हो सकता है, जहां 93.20-93.40 रुकावट का स्तर और 92.70 एवं 92.50-92.40 का स्तर सपोर्ट लेवल है। हालांक, घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है, सेंसेक्स 900 अंक से अधिक या लगभग 1 प्रतिशत बढ़ा, जबकि निफ्टी लगभग 300 अंक या 1.35 प्रतिशत बढ़ा।

Rupee vs Dollar 93 विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से बिकवाली जारी है। एक्सचेंज के मुताबिक, गुरुवार को एफआईआई ने 7,558.19 करोड़ रुपए की इक्विटी से निकासी की थी। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक, डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 93.65 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.3 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Rupee vs Dollar 93 तेल की कीमतों में गिरावट अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के बयान के बाद आई, जिन्होंने संकेत दिया कि वैश्विक कीमतों को कम करने में मदद के लिए वाशिंगटन समुद्र में मौजूद ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर सकता है। हालिया गिरावट के बावजूद, भू-राजनीतिक तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से उछाल आया है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के 21वें दिन में प्रवेश करने के साथ ही, ब्रेंट क्रूड की कीमत में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 2 मार्च को 77.74 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 19 मार्च को 108.65 डॉलर प्रति बैरल हो गई। Rupee vs Dollar 93–आईएएनएस एबीएस/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here