चौंकाने वाला बयान! माइकल वॉन बोले— भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीतने से सिर्फ साउथ अफ्रीका रोक सकती थी Michael Vaughan India T20 World Cup

0
चौंकाने वाला बयान! माइकल वॉन बोले— भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीतने से सिर्फ साउथ अफ्रीका रोक सकती थी Michael Vaughan India T20 World Cup
Ahmedabad: India’s captain Suryakumar Yadav takes a selfie with South Africa’s captain Aiden Markram and the trophy ahead of the fifth T20I cricket match between India and South Africa at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, on Friday, December 19, 2025. (Photo: IANS/X/@ICC)

दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज के खिलाफ हार जाती तो भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जाने का मौका नहीं मिलता

भारतीय टीम को टी20 विश्व कप जीतने से दक्षिण अफ्रीका रोक सकती थी: माइकल वॉन Michael Vaughan India T20 World Cup नई दिल्ली, 13 मार्च (TNT)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका की बेवकूफी की वजह से भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप में चैंपियन बनी। माइकल वॉन ने एक क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा कि अगर दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज के खिलाफ हार जाती तो भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जाने का मौका नहीं मिलता।

दक्षिण अफ्रीका की बेवकूफी की वजह से भारतीय टीम तीसरी बार विश्व कप चैंपियन बनी

Michael Vaughan India T20 World Cup भारत की जगह वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में जाती और तब भारतीय टीम को तीसरी बार खिताब जीतने और इतिहास रचने का मौका नहीं मिलता। वॉन ने कहा, “मैं आपको बताता हूं, मुझे टूर्नामेंट की सबसे बेवकूफ टीम कौन लगती है? साउथ अफ्रीका। क्योंकि अगर साउथ अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज को सुपर 8 में उन्हें हराने दिया होता, तो इंडिया बाहर हो जाता।

अगर उन्होंने भारत को बाहर कर दिया होता

Michael Vaughan India T20 World Cup मैं बस इतना कह रहा हूं—अगर उन्होंने भारत को बाहर कर दिया होता, तो जो लहर आ रही थी वह रुक जाती। टूर्नामेंट की सबसे अच्छी टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीतने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें बाहर करना था। दक्षिण अफ्रीका ने वह मौका गंवा दिया।” पूर्व कप्तान ने कहा कि अगर आपको टूर्नामेंट जीतना है तो सबसे अच्छी टीम को बाहर करना होगा।

भारतीय टीम तीन बार टी20 विश्व कप जीतने और अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम

Michael Vaughan India T20 World Cupउन्होंने आगे कहा, “वह गेम जीतकर, उन्होंने जीत का सिलसिला जारी रहने दिया। इंडिया ने फिर जिम्बाब्वे को हराया, फिर एक तरह के क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज को, और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया।” बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम तीन बार टी20 विश्व कप जीतने और अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।

Michael Vaughan India T20 World Cup भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। भारतीय टीम चौथी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी और तीसरी बार खिताब जीतने में सफल रही, जबकि दूसरी बार फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड 2021 फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया से हारी थी। —आईएएनएस पीएके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here