खास जश्न! अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने मनाई शादी की सालगिरह, 15 साल में बना खूबसूरत परिवार Allu Arjun Sneha Anniversary

0
खास जश्न! अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने मनाई शादी की सालगिरह, 15 साल में बना खूबसूरत परिवार Allu Arjun Sneha Anniversary

लोकप्रियअभिनेताअल्लू अर्जुनऔर पत्नी स्नेहा की लव स्टोरी हमेशा से लोगों के लिए खास

’15 साल में बना प्यार भरा परिवार’, अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने मनाई शादी की सालगिरह Allu Arjun Sneha Anniversary मुंबई, 6 मार्च (TNT)। साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा की लव स्टोरी हमेशा से लोगों के लिए खास रही है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। अपनी शादी की 15वीं सालगिरह के मौके पर भी यह जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।

स्नेहा रेड्डी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अल्लू अर्जुन के साथ कुछ खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें साझा की

इस खास अवसर पर स्नेहा रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति अल्लू अर्जुन के साथ कुछ खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में स्नेहा और अल्लू कपल पोज देते नजर आते हैं। सभी तस्वीरों में अल्लू ने स्नेहा का हाथ थामा हुआ है, जबकि एक अन्य तस्वीर में उनका पूरा परिवार दिखाई देता है। Allu Arjun Sneha Anniversary

उस तस्वीर में उनके दोनों बच्चे मौजूद हैं और एक दूसरे की ओर मुस्कुराते हुए देख रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए स्नेहा ने कैप्शन में लिखा, ”15 साल बाद हमने प्यार से भरी जिंदगी बनाई है, एक ऐसा परिवार जो मेरे लिए सब कुछ है, और एक ऐसा घर जो खुशियों से भरा है… हमारे दो प्यारे बच्चे, हमारे दो पालतू डॉगी, और बीच में अनगिनत यादें। जीवन के हर अध्याय में मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद। हैप्पी एनिवर्सरी। शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं।” Allu Arjun Sneha Anniversary

पहली ही नजर में वह स्नेहा की सादगी और खूबसूरती पर मर मिटे

सालगिरह के इस खास मौके पर अल्लू अर्जुन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्नेहा के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, ”शादी की सालगिरह की बधाई हो, क्यूटी।Allu Arjun Sneha Anniversary 15 साल का यह सफर साथ में गुजर गया। आपके बिना यह सफर इतना आसान नहीं होता।” इस कपल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बताया जाता है कि अल्लू अर्जुन एक शादी समारोह में अमेरिका गए थे, जहां उनकी पहली मुलाकात स्नेहा से हुई।

Allu Arjun Sneha Anniversary पहली ही नजर में वह स्नेहा की सादगी और खूबसूरती पर मर मिटे थे। उस समय वह उनसे उनका नंबर नहीं ले पाए, लेकिन बाद में किसी तरह उनका नंबर हासिल किया और फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। शुरुआत में स्नेहा के पिता कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में मान गए। परिवार की सहमति से दोनों ने 6 मार्च 2011 को शादी की। —आईएएनएस पीके/एएस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here