हिसार में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का भव्य अभिनंदन Jagdeep Dhankhar Hisar Visit

0
हिसार में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का भव्य अभिनंदन Jagdeep Dhankhar Hisar Visit
Jagdeep Dhankhar का हिसार दौरा, भव्य स्वागत

पारिवारिक मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र

हिसार।TNT हरियाणा के हिसार शहर में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया Jagdeep Dhankhar Hisar Visit। वे सुप्रीम मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के संचालक रामभगत गुप्ता और पूर्व चेयरमैन नगर निगम हिसार संजय गुप्ता के आवास, 7 ग्रीन पार्क में नाश्ते पर पहुंचे। इस अवसर पर गुप्ता परिवार ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

शहर की कई प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों की उपस्थिति

यह मुलाकात पूरी तरह पारिवारिक रही, लेकिन इसमें शहर की कई प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों की उपस्थिति ने इसे खास बना दिया। कार्यक्रम में इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी संपत सिंह, अधिवक्ता पी.के. संधीर, प्रदेश महासचिव सुरेंद्र लाम्बा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।Jagdeep Dhankhar Hisar Visit

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ ने आतिथ्य के लिए गुप्ता परिवार का आभार व्यक्त किया और शहर के लोगों से आत्मीय बातचीत की। इस दौरान स्थानीय मुद्दों और सामाजिक विषयों पर भी चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।पूर्व उपराष्ट्रपति से जुड़ी खबरें

हिसार में उनके इस दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में सकारात्मक चर्चा देखने को मिल रही है। हालांकि यह एक निजी मुलाकात थी, लेकिन शहर के प्रभावशाली लोगों की मौजूदगी ने इसे सार्वजनिक महत्व का बना दिया।Jagdeep Dhankhar Hisar Visit

शहरवासियों के बीच भी पूर्व उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इसे सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। हरियाणा की ताजा खबरें

wikipedia

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here